देश के खुफिया विभाग के पहले मुस्लिम चीफ की विदाई
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। गृह मंत्रालय के मुख्यालय में कल शाम केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस. आसिफ इब्राहिम को गुप्तचर ब्यूरो (आई बी) के प्रमुख पद से विदाई के अवसर पर गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि मैंने उनके जैसे कम ही मेहनती और शानदार अवसर देखे हैं।

इब्राहिम इतने अहम पद पर पहुंचने वाले पहले मुस्लिम अफसऱ थे। वे बेहद मेहनती अफसर थे। इब्राहिम 1977 बैच के आई पी एस अधिकारी थे। उन्होंने आईबी की विभिन्न शाखाओं में कार्य किया। उन्होंने नेहचाल संधू की जगह ली थी।
और भी सम्मानित हुए
इब्राहिम के अलावा गृहमंत्रालय में आयोजित एक समारोह में सेवा निवृत्त हो रहे भारत-तिब्बत सीमा बल के महानिदेशक श्री सुभाष गोस्वामी को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने इनकी जगह लेने वाले अधिकारियों श्री राजिंदर खन्ना (सचिव) व दिनेश्वर शर्मा, निदेशक आईबी का स्वागत भी किया। गृह राज्य मंत्री श्री किरन रिजीजु, केंद्रीय गृह सचिव श्री अनिल गोस्वामी, सचिव (सीमा प्रबंधन) श्रीमती स्नेहलता कुमार और गृह मंत्रालय व केंद्रीय पुलिस बलों के उच्चाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। जानकारों का कहना है कि सरकार रिटायर हुए अफसरों को कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications