फराह खान ने शेयर की सानिया मिर्जा के बेटे की फोटो, लिखी ऐसी बात

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे इजहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान ने इजहान के साथ शानदार फोटो शेयर की है जिसपर लोगों की खूबसूरत प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फोटो में फराह इजहान को खूब दुलार करती दिख रही हैं। फराह ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- मेरा बच्चा इज्हू और मैं मानो खुशी की कडली बॉल्स हैं। फोटो क्रेडिट- सानिया मिर्जा (शानदार काम क्योंकि ये दो सेकंड भी एक जगह पर नहीं टिकता)।

 'प्यारे दोस्त जिनसे कम मुलाकात होती है'

'प्यारे दोस्त जिनसे कम मुलाकात होती है'

इसके अलावा भी फराह ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें सानिया मिर्जा और पुनीत मल्होत्रा के साथ दिखाई पड़ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में फराह ने लिखा है- वो दोस्त जिनसे मैं प्यार करती हूं और बहुत कम मिल पाती हूं। बता दें कि इजहान के जन्म के समय भी फराह सानिया के घर हैदराबाद पहुंची थीं और बधाई देते हुए सानिया के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। सानिया के नन्हें से बेटे सानिया के दोस्तों को बहुत प्यारे हैं और वे उसके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इजहान के साथ फोटो पर ट्रोल हुईं थीं परिणीती

कुछ समय पहले सानिया की एक और दोस्त और एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने भी इजहान के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वे इजहान को गोद में लिए जमीन पर बैठी दिखाई पड़ रही थीं। लेकिन परिणीती ने जो कैपशन में लिखा उसको लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल परिणीति ने इजहान के साथ की तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा है- 'मैं खाला बन गई। इज्जू को मैं खाना चाहती हूं लोकिन फिलहाल में उसे अपना हाथ खाने की इजाजत दे रही हूं। सानिया मिर्जा क्या मैं इस बच्चे को हमेशा के लिए अपने पास रख सकती हूं।' फोटो पर परिणीति का ये कैप्शन था कि लोग उन पर टूट पड़े और 'खाला' लिखने के चलते उन्हें ट्रोल करने लगे।

परिणीति को लोगों ने सुनाई खरी खोटी

परिणीति के इस पोस्ट पर लोग टिप्पणियां करने लगे। एक यूजर ने लिखा- कुरान के मुताबित फिर तो आपको बुर्का पहनना चाहिए। एक अन्य शख्स ने लिखा- मैडम आप खाला या आंटी ही बन सकती हैं, मौसी तो बनने से रहीं। किसी और ने लिखा- मौसी बोलतीं तो ज्यादा अच्छा था। इस तस्वीर को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं और कई बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है।

पाकिस्तान की बहु होने के चलते ट्रोल होती हैं सानिया

पाकिस्तान की बहु होने के चलते ट्रोल होती हैं सानिया

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। ऐसे में कई बार उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनना पड़ता है। बीते साल 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने ट्वीट कर वहां से लोगों को मुबारकबाद दी। सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया, 'मेरे पाकिस्तानी फैंस और दोस्तों, आपकी इंडियन भाभी की ओर से आजादी की बहुत मुबारकबाद।' सानिया के इस ट्वीट पर इस पर कई ट्विटर यूजर्स ने खराब कमेंट देने शुरू कर दिए। रोमियो नाम के ट्विटर अकाउंट से इस पर प्रतिक्रिया आई- 'आपका स्वतंत्रता दिवस भी आज ही है ना?' इसपर सानिया ने जवाब दिया- 'जी नहीं मेरा और मेरे देश का स्वतंत्रता दिवस कल है।'

यह भी पढ़ें- पति शोएब मलिक के क्रिकेट से संन्यास पर सानिया मिर्जी ने लिखा ये संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+