शाहरुख खान के बगल में बैठे एटली के रंग को लेकर लोगों ने किया ट्रोल, तो फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। हाल ही में एक तमिल फिल्म निर्देशक एटली कुमार की शाहरुख खान के बगल में बैठे हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर को लेकर कई लोगों ने अटली को उनके काले रंग के लिए ट्रोल कर दिया। लोग उनके रंग की शाहरुख से तुलना कर उसपर भद्दे कमेंट करने लगे। वहीं कुछ फैंस ने अटली को ट्रोल करने वालों को बुरी तरह लताड़ लगाई।

'शाहरुख के बगल में बैठने की हैसियत रखता है ये शख्स'

एटली को उनके रंग के लिए ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब देते हुए उनके एक फैन ने लिखा है- 'तुम एटली के रंग का मजाक बनाते हो, वो अपनी मेहनत से इस मुकाम पर है कि शाहरुख खान के बगल में बैठने की हैसियत रखता है। तुम ने घर बैठकर अपने किसी के रंग को लेकर बकवास कमेंट करने के अलावा जीवन में किया ही क्या है।'

'ऐसे व्यक्ति से शादी करने वाली को होगा गर्व'

एटली की एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- 'आखिर में वह एक बेहद खूबसूरत लड़की का पति है। 8 फिगर में तंख्वाह पाता है। पीढ़ी के सबसे बड़े सितारों के साथ फिल्म करता है। तुम गाली देने वाले घटिया जिंदगी जीते हो।' बता दें कि एटली की एक तस्वीर पहले वायरल हुई थी जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ थे। तब भी उन्हें खुद से लाख गुना अच्छी पत्नी मिल जाने की बात कहकर ट्रोल किया गया था।

लोग बोले- पक्का शाहरुख के साथ आ रही है अटली की फिल्म

वहीं अटली के फैन इस तस्वीर को देखकर ये भी बोले कि तस्वीर देखकर मालूम हो रहा है कि पक्का अटली शाहरुख के साथ कोई फिल्म लेकर आने वाले हैं। कुछ तो खास पक रहा है।

यह भी पढ़ें- न्यासा को ट्रोल करने वालों पर बरसे अजय देवगन, बोले- उसने शर्ट के नीचे शॉर्ट्स भी पहने थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+