मशहूर TV अभिनेत्री श्रेनू पारिख को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के भीतर 29,429 सर्वाधिक मामले सामने आए हैं और 582 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,36,181 हो गई है, जिसमें 3,19,840 सक्रिय मामले, 5,92,032 ठीक और 24,309 मौतें शामिल हैं, आम से लेकर खास लोग इस महामारी की चपेट में हैं।

श्रेनू पारिख निकली कोरोना पॉजिटिव
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रेनू पारिख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है, श्रेनू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वो कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित निकली हैं, वो हॉस्पिटल में हैं और रिकवर कर रही हैं।
श्रेनू पारिख ने शेयर की पोस्ट
अपनी पोस्ट में अपना हाल बताते हुए 'इस प्यार को क्या नाम दूं 2' और 'इश्कबाज' जैसे शो की अभिनेत्री ने लिखा है कि हैलो दोस्तों, मैं कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित निकली हूं और अस्पताल में एडमिट हूं।

'इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगाइए'
इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये आपको हो जाए तो इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगाइए, जिससे हम लड़ रहे हैं... प्लीज बहुत सावधान रहें और अपने आप को बचाएं, साथ ही उन्होंने कोरोना योद्धाओं को भी उनके काम के लिए सलाम किया है।

श्रेनू का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था...
मालूम हो कि स्टार प्लस के लोकप्रिय शो , 'इस प्यार को क्या नाम दूं? ... एक बार फिर' में आस्था श्लोक अभिनेत्री का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली श्रेनू का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था, टीवी के चर्चित चेहरों में से एक श्रेनू की पढ़ाई-लिखाई गुजरात से हुई है, साल 2007 में, श्रेनू ने 'मिस यूनिवर्सिटी' का खिताब अपने नाम किया था।

'एक भ्रम... सर्वगुण सम्पन्न'
श्रेनू पारिख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में स्टार प्लस के 'जिंदगी का हर रंग... गुलाल' से की थी, इसके बाद वो टीवी सीरियल्स 'हवन' और 'बया हमरी बहू का' में दिखाई पड़ीं। 2017 में, वह स्टार प्लस के 'इश्कबाज' में कुणाल जयसिंह के साथ दिखाई दीं, उनका ये किरदार काफी चर्चित रहा और इसके बाद वो 'एक भ्रम... सर्वगुण सम्पन्न' में 'जान्हवी मित्तल' के किरदार में नजर आई थीं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications