मखमली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल बनने जा रही हैं मम्मी, Twitter पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

मुंबई: एक दिन पहले ही मशहूर सिंगर हर्षदीप ने बेटे को जन्म दिया है तो वहीं आज खबर आई है कि आपकी चहेती गायिका श्रेया घोषाल भी मातृत्व का सुख लेने जा रही हैं, जी हां, श्रेया मां बनने वाली हैं। ये जानकारी खुद मखमली सुरों की मल्लिका श्रेया ने ही ट्विटर पर दी है। उन्होंने आज सुबह एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी Good News लोगों से शेयर की है।

बेबी श्रेयादित्य आ रहा है-श्रेया का Tweet

बेबी श्रेयादित्य आ रहा है-श्रेया का Tweet

श्रेया ने ट्विटर पर लिखा है कि 'बेबी श्रेयादित्य आ रहा है, शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं, अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' श्रेया घोषाल के फैंस उनके लिए बहुत खुश हैं और उन्होंने उनके ट्वीट पर बधाई देते हुए आने वाले बच्चे को अभी से आशीर्वाद देना शुरू कर दिया है।

श्रेया ने साल 2015 में शिलादित्य से की थी शादी

श्रेया ने साल 2015 में शिलादित्य से की थी शादी

मालूम हो कि श्रेया ने साल 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी, दोनों का यह पहला बच्चा है। मात्र 4 साल की उम्र से गाना गा रही गायिका श्रेया का जन्म 12 मार्च 1984 को बंगाल के छोटे से गांव ब्रह्मपुर में हुआ था। बचपन से ही श्रेया को संगीत का शौक था।

फिल्म 'देवदास' से बनीं स्टार

फिल्म 'देवदास' से बनीं स्टार

मां सरस्वती के विशेष आशीर्वाद से नवाजी गईं श्रेया जीटी वी रियलिटी शो 'सा रे गा मापा' शो जीता था। लेकिन श्रेया की जिंदगी में अहम मोड़ आया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से, जिसमें उनके गाए गानों ने धूम मचा दी और श्रेया रातों-रात सफलता के शीर्ष पर पहुंच गईं।

अब तक 6 फिल्म फेयर अवार्ड्स जीते

अब तक 6 फिल्म फेयर अवार्ड्स जीते

उन्होंने 'डोला रे', 'धीरे जलना', 'ये इश्क हाय', 'बरसो रे मेघा', 'दीवानी मस्तानी और 'घूमर' सहित हजारों गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंनेहिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, मराठी, तेलगु, तमिल, बंगाली और पंजाबी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। श्रेया घोषाल को अब तक 6 फिल्म फेयर अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है तो वहीं श्रेया अब तक कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं, जिनमे 'इंडियन आइडियल', 'अमूल वॉइस स्टार ऑफ इंडिया' छोटे उस्ताद शामिल हैं।

खूबसूरती के लिए भी लोकप्रिय हैं श्रेया

श्रेया घोषाल केवल अपनी गायिकी की ही वजह से नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से भी काफी चर्चित रहती हैं, उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फालोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+