क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मशहूर कवि विष्णु खरे को आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती

हिंदी के मशहूर कवि विष्णु खरे को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुधवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विष्णु खरे के शरीर के बाएं हिस्से में लकवा मार गया है।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। हिंदी के मशहूर कवि विष्णु खरे को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुधवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विष्णु खरे के शरीर के बाएं हिस्से में लकवा मार गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। खरे होश में हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं।

Vishnu Khare

78 वर्षीय विष्णु खरे को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद बुधवार को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है लेकिन आधे शरीर में लकवा मार जाने के कारण वो बोलने में असमर्थ हैं। उनके तबीयत के बारे में खबर फैलते ही साहित्य जगत में हलचल बढ़ गई है। कई बड़े लेखक और साहित्यकार उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े मुस्‍लिम देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

कवि, फिल्म समीक्षक, पत्रकार और पटकथा लेखक विष्णु खरे को कुछ वक्त पहले ही हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। साहित्य में अपने योगदान के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें फिनलैंड की किताब 'कालेवाला' का अनुवाद करने के लिए ऑर्डर ऑफ द व्हाइट रोज ऑफ फिनलैंड सम्मान से नवाजा गया। उन्हें भारत में भी कई सम्मान प्राप्त हुए। उन्हें रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलिशरण गुप्त सम्मान और शिखर सम्मान से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें: भारत में तेजी से बढ़ रहा है हृदय रोग,मोटापा, शुगर ही नहीं अब प्रदूषित हवा भी बना रही आपको हृदय रोगी

Comments
English summary
Famous Poet Vishnu Khare Suffered From Brain Stroke, Admitted In ICU.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X