रानी 'पद्मावती' पर बोले कवि कुमार विश्वास- जिसके कारण मिट्टी भी चंदन..

मशहूर कवि कुमार विश्‍वास की गाई एक कविता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो रानी 'पद्मावती' का गुणगान कर रहे हैं, यह कविता पंडित नरेंद्र मिश्र ने लिखी है।

नई दिल्ली। पिछले दिनों रानी 'पद्मावती' को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा गया क्योंकि इस ऐतिहासिक चरित्र पर फिल्म बनाने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर तोड़फोड़ और मारपीट का शिकार होना पड़ा। इस घृणित कार्य को अंजाम दिया था करणी सेना ने, जिनका कहना था कि भंसाली ने फिल्म में 'पद्मावती' के चरित्र से खिलवाड़ किया है।

रानी 'पद्मावती' का गुणगान

फिलहाल वो मामला अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है लेकिन इस बीच मशहूर कवि कुमार विश्‍वास की गाई एक कविता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो रानी 'पद्मावती' का गुणगान कर रहे हैं, यह कविता पंडित नरेंद्र मिश्र ने लिखी है, जिसमें वीरांगना की महिमा का शोभनीय वर्णन किया गया है।

फिल्‍म से राजपूताना इतिहास प्रभावित नहीं हो सकता

इस वीडियो में कुमार कविता की शुरुआत 'दोहराता हूं सुनो रक्‍त से लिखी हुई कुर्बानी, जिसके कारण मिट्टी भी चंदन है राजस्‍थानी...से करते है। इस वीडियो में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि किसी फिल्‍म से राजपूताना इतिहास का एक कण भी प्रभावित नहीं हो सकता।

कौन है रानी पद्मावती

विकीपीडिया के मुताबिक रानी 'पद्मावती', चित्तौड़ की रानी थी। रानी 'पद्मावती' के साहस और बलिदान की गौरवगाथा इतिहास में अमर है। सिंहल द्वीप के राजा गंधर्व सेन और रानी चंपावती की बेटी 'पद्मावती' चित्तौड़ के राजा रतनसिंह के साथ ब्याही गई थी। रानी 'पद्मावती' बहुत खूबसूरत थी और उनकी खूबसूरती पर एक दिन दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की बुरी नजर पड़ गई।

लज्जा बचाने के लिए जौहर किया

अलाउद्दीन किसी भी कीमत पर रानी 'पद्मावती' को हासिल करना चाहता था, इसलिए उसने चित्तौड़ पर हमला कर दिया। रानी 'पद्मावती' ने आग में कूदकर जान दे दी, लेकिन अपनी आन-बान पर आंच नहीं आने दी। ईस्वी सन् 1303 में चित्तौड़ के लूटने वाला अलाउद्दीन खिलजी था जो राजसी सुंदरी रानी पद्मावती को पाने के लिए लालयित था। कहा जाता है उसने दर्पण में रानी की प्रतिबिंब देखा था और उसके सम्मोहित करने वाले सौंदर्य को देखकर अभिभूत हो गया था। लेकिन कुलीन रानी ने लज्जा को बचाने के लिए जौहर करना बेहतर समझा।

इतिहास पर विवाद: रानी 'पद्मावती'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+