क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: सोनम कपूर के घर शुरू हुई संगीत की तैयारी, थिरकते नजर आए वरुण धवन-अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से होगी। सोनम के घर में शादी की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से शुरू भी हो गई हैं और तो और, दुल्हन पक्ष ने तो संगीत की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

Google Oneindia News
Sonam Kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से होगी। सोनम के घर में शादी की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से शुरू भी हो गई हैं और तो और, दुल्हन पक्ष ने तो संगीत की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। डायरेक्टर करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनम का परिवार और दोस्त डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

8 मई को सिख रीति-रिवाजों से होगी शादी

8 मई को सिख रीति-रिवाजों से होगी शादी

सोनम कपूर के घर शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, और हों भी क्यों न, शादी में अब 3 दिन जो बचे हैं। 8 मई को मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूदा शादी करेंगे। शादी से एक दिन पहले मेंहदी का फंक्शन रखा गया है और कहा जा रहा है कि संगीत का कार्यक्रम भी उसी में होगा।

जोरों-शोरों से शुरू हुई संगीत की तैयारी

संगीत के कार्यक्रम के लिए सोनम के परिवार और दोस्तों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 4 मई की रात डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोनम के घर में संगीत की तैयारियां चल रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सब डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं। वीडियो में सोनम की बहन रिया, भाई अर्जुन और एक्टर वरुण धवन भी दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई में नया आशियाना तलाश रहे सोनम-आनंद

मुंबई में नया आशियाना तलाश रहे सोनम-आनंद

सोनम कपूर शादी की तैयारियों के बीच भी अपने होने वाले पति के लिए टाइम निकाल रही हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई की सड़कों पर देखआ गया। कहा जा रहा है कि शादी से पहले दोनों बांद्रा में अपने नए आशियाने की तलाश कर रहे थे। सोनम अभी तक अपने भाई-बहन के साथ माता-पिता के घर में रहती थीं, लेकिन अब अपने पति के साथ उन्होंने एक नया घर तलाशना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 3000 करोड़ के मालिक हैं 'मसकली गर्ल' सोनम कपूर के होने वाले 'सांवरिया' आनंद आहूजा

Comments
English summary
Friends And Family Starts Sangeet Practice For Sonam Kapoor-Anand Ahuja Wedding, Karan Johar Shares Video.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X