एयर इंडिया दुर्घटना पीड़ितों के परिजन उस रात बचाव करने वाले लोगों के लिए बनवा रहे अस्पताल
कोझीकोड, 09 अगस्त: केरल के करीपुर इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर दो साल पहले हुई एक विमान दुर्घटना ने सबको हिला दिया था। इस दुर्घटना स्थल एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने एक नेक काम का बीड़ा उठाया है। उन्होंने यहां के स्थानीय लोग जिन्होंने दुर्घटना के बाद बचाव अभियान चलाया उनके और यहां रहने वाले अन्य लोगों के अस्पताल बनवाने की पहल की है।

50 लाख रुपये किए है दान
करीपुर अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों ने स्थानीय लोगों के लिए अस्पताल की इमारत के निर्माण के लिए 50 लाख की धनराशि जुटाई है। इस अस्पताल की इमारत का निर्माण सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए किया जाएगा। जहां दुर्घटनास्थल लोगों के पास एकमात्र सरकारी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
परिजनों ने बचाव दल का आभार जताने के लिए की ये पहल
परिवारों ने पीएचसी के लिए इमारत के निर्माण के लिए मिले मुआवजे में से उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पैसा जमा किया है, जिन्होंने उस घटना वाली रात में साहसी बचाव अभियान चलाया था।
दुर्घटना की दूसरी बरसी पर की ये शुरूआत
मालाबार डेवलपमेंट फोरम (एमडीएफ) के तहत गठित एक एक्शन फोरम ने जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) के साथ दुर्घटना की दूसरी बरसी पर 7 अगस्त को पीएचसी के लिए अस्पताल भवन के निर्माण के लिए एक Memorandum पर साइन किए हैं। जिसमें मरीजों को देखने की सुविधा, फार्मेसी और एक टेस्टिंग लैब होगी।
दुर्घटना स्थल से 8 किमी दूर था अस्पताल
एमडीएफ के अध्यक्ष अब्दुरहिमान एडक्कुनी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इसमें दुर्घटना में जीवित बचे लोगों और 184 यात्रियों के परिवारों ने इस उद्देश्य के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। एडक्कुनी ने बताया कि इस दुर्घटना स्थल से निकटतम अस्पताल लगभग आठ किलोमीटर दूर था। दुर्घटना स्थल से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर एक पीएचसी है, लेकिन सुविधाओं की कमी है। इसलिए फोरम ने यहां के लोगों के लिए अस्पताल बनाने का फैसला किया है जिन्होंने उस भयानक रात में कई लोगों को बचाया। यह स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है जो यात्रियों की मदद के लिए उस रात दौड़े थे।
इस दुर्घटना में अठारह लोगों की मौत हो गई थी
याद रहे आज से दो साल पहले हुई इस घटना में पायलट और को-पायलट समेत अठारह लोगों की मौत हो गई। दुबई से 190 लोगों के साथ एआईई की उड़ान 7 अगस्त, 2020 को यहां टेबलटॉप रनवे पर लैंडिंग करते हुए आगे निकल गई और 35 फीट की घाटी में गिर गई और दो टुकड़ों में बंट गई। सरकार ने घटना के तुरंत बाद पीड़ितों और उनके परिवारों को मुआवजा भी दिया था।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications