जब सड़क किनारे 2000-500 के नोट बिखरे देख दौड़े लोग, खुद ही ठगे रह गए
जब सड़क किनारे 2000-500 के नोट बिखरे देख दौड़े लोग, खुद ही ठगे रह गए
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 अगस्त को ही किसी ने लोगों को अप्रैल फूल बना दिया। सुबह लोग शहर के एमआईसीडी रोड के किनारे नोट बिखरे देख सब काम छोड़ उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। जब लोगों ने अपने वाहन रोक इन नोटों को उठाया तो देखा कि ये तो नकली नोट हैं इसके बाद निराश हो लोग लौट गए।

दरअसल किसी ने सड़क किनारे बड़ी भारी मात्रा में नोट तो डाले ही वहां नोट होने की अफवाह भी फैला दी। ऐसे में शहर से भी लोग इस तरफ आने लगे, लोग थैले लेकर इस तरफ दौड़े ताकि इसमें भरकर नोट ला सकें। भीड़ बढ़ी कोपुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने लोगों को अफवाह पर ध्यान ना देकर घर लौटने को कहा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, औरंगाबाद के एमआईडीसी रोड के किनारे 500 और 2000 के नकली नोटों के रोड पर फेंके जाने की खबर शहर में फैली तो लोग सुबह-सुबह दूसरे काम छोड़ इस तरफ दौड़ पड़े। हालांकि जब नोट नकली दिखे तो लोग लटके मुंह लेकर लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications