शिकागो सेक्स स्कैंडल: फर्जी लेटरहेड की मदद से तेलुगू एक्ट्रेस को लाया जाता था अमेरिका
नई दिल्ली। टॉलीवुड के शिकागो सेक्स रैकेट की जांच कर रहे यूएसए के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक दंपति को शिकागो शहर से गिरफ्तार किया है। 34 वर्षीय मोदुगुमुडी किशन और उसकी 31 वर्षीय चंद्रा को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन यह मामला तब लोगों के सामने आया जब स्थानीय मीडिया ने यह ख़बर छापी की फेडरल पुलिस ने शिकागो की एक जिला अदालत में 42 पेज की चार्जशीट फाइल की है। यह दंपति तेगुलू एक्टरों के अमेरिका बुलाने के लिए शिकागो के अलग-अगल तेलुगू एसोशिएसन के लेटरहेड्स का इस्तेमाल करते थे।

होमलैंड सिक्योरिटी इनवेस्टिगेशंस द्वारा दायर एक हलफनामे में कहा गया है कि, जिन पीड़ितों को अमेरिका लाया जाता था उन्हें टॉलीवुड अभिनेत्री कहा जाता है। इन्होंने पिछले साल दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के तेलुगू एसोसिएशन द्वारा सम्मानित करने के नाम पर अमेरिका की यात्रा की थी। दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के तेलुगू एसोसिएशन ने अभिनेत्रियों को सम्मानित करने वाले इस तरह के इंवेट से इंकार किया है।
अधिकारियों ने जब दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के तेलुगू एसोसिएशन के अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को कैलिफ़ोर्निया में उनका एक कार्यक्रम था, मगर वे उस हीरोइन को नहीं जानते। ना ही वह उनकी मेहमान है। उत्तर अमरीका तेलुगू एसोसिएशन के अफ़सरों ने बताया कि न तो वे उस हीरोइन को जानते हैं, न ही 25 नवंबर को उनका कोई कार्यक्रम था। इतनी जानकारियां मिलने के बाद अधिकारियों ने उस लड़की से अमरीका आने की असल वजह पूछी। उसने बताया कि तेलुगू एसोसिएशनों के ये निमंत्रण पत्र उसे राजू नाम के एक व्यक्ति ने दिए थे, जिससे वह भारत में मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications