पति की फेक आईडी बनाकर भेजे अश्लील फोटो, नौकरी से निकाला, दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्लीः साल 2011 में शादी हुई थी, कुछ दिनों बाद दोनों में झगड़ा हो गया और बात तलाक तक पहुंच गई। दोनों कोर्ट में पहुंच गए और कई सालों से तलाक का केस लड़ रहे हैं। पत्नी ने बदला लेने के लिए अपने पति अभिषेक के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई और उसके बॉस और सहकर्मियों को अश्लील फोटो भेजे। ये मामला कई दिनों तक चलता है और एक दिन अभिषेक को नौकरी से निकाल दिया गया। अभिषेक ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला सही पाया है, जिसके बाद सेक्टर-18 थाना पुलिसने आईटी ऐक्ट में तहत पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोप सही पाए जाते हैं तो पत्नी को गिरफ्तार किया जाएगा।

साल 2011 में हुई थी शादी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि, अभिषेक साल 2014 से गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था, साल 2011 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों की अनबन हो गई। दोनों का तलाक का केस चल रहा है। अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने साल 2016 में उसके नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाया। इस फेक प्रोफाइल में उसकी फोटो लगाई गई।

फेक आईडी से भेजे आपत्तिजनक मेसेज
फेक आईडी से उसके सहकर्मियों और सीनियर्स को आपत्तिजनक मेसेज और कई अश्लील फोटो भेजे। साथ ही फेसबुक मेसेंजर से कॉल करके कई तरह की कहानियां भी सुनाई गई। इसके बाद कंपनी ने अभिषेक को नौकरी से निकाल दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सेक्टर-18 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। अभी जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications