मार्क जुकरबर्ग बोले- फेसबुक कभी नहीं बनेगा मीडिया कंपनी
रोम। फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को कुछ छात्रों से बात करते हुए कहा कि फेसबुक कभी भी मीडिया कंपनी नहीं बनेगा। फेसबुक हमेशा ही एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म रहेगा।

दरअसल, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो इन प्लेटफॉर्म पर सिर्फ खबरें पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन जुकरबर्ग ने यह साफ कर दिया है कि फेसबुक कभी भी कंटेट प्रोवाइडर नहीं बनेगा।
जुकरबर्ग ने यह बात एक रोम की लुईस युनिवर्सिटी में एक इटैलियन छात्र के सवाल पर कही। छात्र ने पूछा था कि क्या फेसबुक न्यूज एडिटर बनना चाह रहा है? इसके जवाब में जुकरबर्ग ने कहा- नहीं, हम एक टेक कंपनी हैं, मीडिया कंपनी नहीं।
जुकरबर्ग ने कहा फेसबुक एक तकनीकी कंपनी है, हम टूल्स बनाते हैं, हम कोई भी कंटेट नहीं बनाते। वे बोले- दुनिया को न्यूज कंपनियों की जरूरत है, लेकिन तकनीकी प्लेटफॉर्म की भी जरूरत है, जैसा हम करते हैं और हम अपनी भूमिका पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। मुलाकात के पास जुकरबर्ग ने अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट किया- हमने लोगों को जोड़ने के महत्व पर चर्चा की, खासकर उन हिस्सों के लोगों को, जहां पर इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है। वह सोमवार को इटली के प्रधानमंत्री मैटेओ रेन्जी से भी मिले, जो इटली के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications