फेसबुक को तीन गुना मुनाफा, पूरी दुन‍िया ने किया 'लाइक'

facebook
न्यूयॉर्क। सोशल मीड‍िया का स्टारब्राण्ड फेसबुक नए श‍िखर पर पहुंच गया है, जहां इसे पूरी दुन‍िया के बाजार 'लाइक' कर रहे हैं। फेसबुक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना हो गया जो वाल स्ट्रीट के उम्मीद से बेहतर है।

कंपनी की विज्ञापन आय में 82 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई है, जिसने तमाम प्रत‍ियोगी कंपन‍ियों की मुश्‍िकलें बढ़ा दी हैं। । यह लगातार चौथी तिमाही रही जब कंपनी ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया। इससे पहले फेसबुक को बाज़ारों ने हल्के में लेना शुरु कर दिया था।

विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट ने बुधवार को कहा कि उसका लाभ 64.2 करोड़ डॉलर या 25 सेंट प्रति शेयर रहा जो बीते साल की जनवरी-मार्च तिमाही के 21.9 करोड़ डॉलर या 9 सेंट प्रति शेयर के मुकाबले तिगुने से अधिक है।

समीक्षाधीन तिमाही में फेसबुक की आय 71 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर पहुंच गई जो बीते साल की इसी अवधि में 1.46 अरब डॉलर थी। इस बढ़त से कंपनी में खुशी कह लहर है व तमाम सोशल साइट्स के लिए चुनौत‍ियां पैदा हो गईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+