फेसबुक डाउन: फिर अपने आप अकाउंट हुए लॉगआउट, पासवर्ड हैक होने का खतरा
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक बुधवार शाम एक बार फिर से ठप हो गई। दुनियाभर के यूजर्स को फेसबुक चलाने में परेशानी हुई। Facebook Down होने के साथ ही यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो गए, तो वहीं कई यूजर्स के लॉग इन नहीं हो रहे हैं। फेसबुक यूर्जस अपने अकाउंट के हैक होने की संभावना जता रहे हैं। जिन लोगों के अकाउंट लॉगइन नहीं हो रहे हैं वे फेसबुक से शिकायत कर रहे हैं। इस बार लोगों के अकाउंट लॉक हो रहे हैं और नया पासवर्ड बदलने के लिए कहा जा रहा है। फेसबुक कई लोग ओपन नहीं कर पा रहे हैं और अकाउंट लॉक दिख रहा है।

लोग लगातार फेसबुक की आलोचना कर रहे हैं। बार -बार फेसबुक के डाउन होने से लोगों ने सोशल साइट की विश्वनीयता पर सवाल उठाए हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोग फेसबुक के डाउन होने या लॉक होने और न ओपन होने की शिकायत कर रहे हैं। करीब 45 फीसदी यूजर्स को लॉग इन करने में परेशानी आ रही है और उनके फेसबुक पेज पर लॉग इन एरर का मैसेज आ रहा है।
@facebook I got logged out of my account on my laptop and now cannot log back in. My password is being rejected, and I tried resetting the password but I have not received the 6-digit code in my email. pic.twitter.com/3fwefaoYEE
— Alexsander Akers (@a2) December 5, 2018
सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर से फेसबुक के डाउन होने की खबरें आईं। इस दौरान ट्विटर पर लोगों ने इसे लेकर ट्वीट भी किए। बता दें कि पिछले महीने भी फेसबुक डाउन की समस्या हुई थी। उस दौरान थोड़ी देर तक फेसबुक डाउन रहा था और यूजर्स फेसबुक पर किसी भी तरह की ऐक्टिविटीज़ नहीं कर पा रहे थे।
Hello @facebook
— Yvo (@yvohh) December 5, 2018
I have this message when I want to register my password, and the recovery of password also registers an error message. Is it normal? pic.twitter.com/XjRICw7gsu












Click it and Unblock the Notifications