फेसबुक की सुरक्षा में सेंध, 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक!
नई दिल्ली। फेसबुक ने बताया है कि हैकर्स के उसकी सुरक्षा में सेंधमारी की है, जिससे 50 मिलियन फेसबुक यूजर्स प्रभावित हुए हैं। कंपनी की ओर से एक ब्लॉग में बताया गया है कि हैकर्स ने 50 मिलियन फेसबुक यूजर्स के अकाउंट हैक कर 'View As' फीचर को प्रभावित किया। इससे कई यूजर्स की फेसबुक प्रोफाइल तस्वीर किसी और की प्रोफाइल पर दिखने लगी। फेसबुक की ओर से कहा गया है कि समस्या को पकड़ लिया है और इसे ठीक कर दिया गया है।

फेसबुक ने यूजर्स से इसके लिए माफी मांगते हुए कहा कि उनकी गोपनीयता और सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है।कंपनी ने कहा है कि जो भी यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं, वो अपने अकाउंट को शुक्रवार तक एक बार फिर से री-लॉगिन कर लें।
शुक्रवार सुबह से फेसबुक यूजर्स लगातार इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उनका फेसबुक अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने मैसेंजर से भी लॉग ऑउट होने की बात कही है। इससे 90 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं कुछ लोगों की फेसबुक प्रोफाइल चेंज हो जाने की भी बात सामने आई।
भारते के फेसबुक यूजर्स को इससे पहले बुधवार रात को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। भारत और फिलिपींस में लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। शुक्रलार को लोग दिनभर अपने फेसबुक अकाउंट के लॉग आउट होने की शिकायत करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications