ओडिशा, बिहार, बंगाल में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त एक चक्रवाती संचलन दक्षिण ओडिशा के ऊपर सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से राज्य में भीषण बारिश की आशंका है, इस बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ने वाला है और इसी वजह से अगले 12 घंटों के दौरान बिहार, बंगाल और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

Recommended Video

    Weathe Update: मौसम के बदले मिजाज, Odisha समेत इन राज्यों में Heavy Rain Alert । वनइंडिया हिंदी
    उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा

    उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा

    साथ ही विभाग ने कहा है कि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में ही हल्की बारिश का अनुमान है तो वहीं अब राज्यों में तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी इसलिए लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है जबकि अगले 3 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीपों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है, तो वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ गरज के साथ बौछार हो सकती है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    कर्नाटक और केरल में मेघ बरस सकते हैं

    कर्नाटक और केरल में मेघ बरस सकते हैं

    तो वहीं पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी तटीय कर्नाटक और केरल में मेघ बरस सकते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, कोंकण गोवा और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

    दिल्ली में बदलेगा मौसम

    दिल्ली में बदलेगा मौसम

    दिल्ली में भी आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है और विभाग ने कहा है कि इस दौरान राजधानी में प्रदूषण बढ़ेगा इसलिए लोगों को सेहत के प्रति सजर रहने की आवश्यकता है, विभाग का अनुमान है कि इस बार अक्टूबर के अंत तक राजधानी में दस्तक दे दी और इस बार सर्दी ज्यादा पड़ने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+