एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले में इस शहर ने मारी बाजी, जानें अपने City की रैकिंग
Extra marital affairs: पिछले कुछ समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के ऐसे मामले सामने आए जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। प्रेमी के प्यार को पाने के लिए अपने जीवनसाथी को बेहरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब शादीशुदा लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से जुड़ी एक बड़ी हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है।
दरअसल, शादीशुदा लोगों के लिए डेटिंग प्लेटफॉर्म एशले मैडिसन (Ashley Madison) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले की टॉप शहरों की लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिस शहर के लोगों ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले में बाजी मारी है वो एक छोटा सा शहर है। तो आइए जानते हैं कौन सा वो शहर है ओर साथ ही जानिए आपका शहर किस नंबर पर आता है?

बता दें एशले मैडिसन एक ऐसा डेटिंग प्लेटफॉर्म है जो शादीशुदा लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध तलाशने का मौका देता है।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले में इस शहर ने मारी बाजी
मैरिटल अफेयर्स के मामले में तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर एक्स्ट्रा सबसे आगे है। कांचीपुरम ने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। यह डेटा जून 2025 में वेबसाइट पर नए यूजर्स की गतिविधियों के आधार पर तैयार किया गया है।
कांचीपुरम ने साल भर में 17वें से पहले नंबर पर मारी छलांग
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, एशले मैडिसन के आंकड़ों से पता चलता है कि कांचीपुरम, जो 2024 में 17वें स्थान पर था, इस वर्ष पहले स्थान पर पहुंच गया है। कंपनी ने इस उछाल का कोई विशेष कारण नहीं बताया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह टियर-2 और टियर-3 शहरों में डेटिंग ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता बड़ी वजह है।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले में दूसरे नंबर पर कौन सा है शहर?
एशले मैडिसन द्वारा जारी टॉप 20 शहरों की सूची में सेंट्रल दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं टॉप 20 शहरों में दिल्ली-एनसीआर के कुल 9 जिले इस लिस्ट में शामिल हैं। इन जिलों में मध्य दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा भी टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में छोटे शहरों के लोग आगे!
दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर के 9 जिले टॉप 20 में शामिल हैं, जबकि मुंबई का एक भी इलाका इस लिस्ट में नहीं है। जयपुर, रायगढ़, कामरूप और चंडीगढ़ जैसे शहरों ने भी इस लिस्ट में स्थान हासिल किया है। विशेष रूप से, गाजियाबाद और जयपुर जैसे शहरों ने साइनअप और अन्य गतिविधियों के मामले में कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है।
क्यों बढ़ रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स?
एशले मैडिसन के अनुसार, यह रैंकिंग केवल नए यूजर्स के साइनअप पर आधारित नहीं है, बल्कि वेबसाइट पर उनकी गतिविधियों, फ्रीक्वेंसी और जुड़ाव को भी ध्यान में रखती है। कंपनी का मानना है कि यह आंकड़े इन क्षेत्रों में बेवफाई या एकाकीपन की बढ़ती समस्या इसका प्रमुख कारण है।












Click it and Unblock the Notifications