अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जाएंगी पाकिस्तान
नई दिल्ली। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। फिर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के एनएसए के बीच मुलाकात हुई।

अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अफगानिस्तान के मुद्दे पर इस्लामाबाद में हो रही मीटिंग का हिस्सा बनने के लिए पाकिस्तान रवाना होंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि सुषमा स्वराज बुधवार को इस्लामाबाद में अफगानिस्तान पर होने वाली 'हार्ट ऑफ एशिया' बैठक में हिस्सा लेंगी। रविवार को भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैंकॉक में बैठक हुई।
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पिछले कुछ माह से विरोध झेलने को मजबूर हैं। लेकिन पिछले दिनों पेरिस में पीएम मोदी और नवाज शरीफ के बीच हुई मीटिंग वार्ता में मौजूद गतिरोध खत्म करने में कारगर साबित हुई। इनकी मुलाकात के बाद ही दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने की उम्मीद बढ़ी थी।
हालांकि सरकार को लगातार पाकिस्तान पर अपने मौजूदा रुख की वजह से कांग्रेस और दूसरी पार्टियों का विरोध झेलना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications