जम्मू एयरपोर्ट पर विस्फोट, नरवल में 5 किलो IED के साथ आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 27 जून। जम्मू एयरपोर्ट पर विस्फोट की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में विस्फोट की आवाज सुनाई दी है, जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिंक टीम पहुंची है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट से किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विस्फोट की आवाज के बाद आस-पास हड़कंप मच गया। वहीं जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, उसके बाद से 5 किलोग्राम आईईडी बरामद हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।
Recommended Video

एयरपोर्ट पर विस्फोट की खबर पर भारतीय वायुसेना की ओर से कहा गया है कि इस विस्फोट में किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, सिविल एजेंसीज के साथ मिलकर इस मामले की जांच की जा रही है। रविवार की सुबह दो कम तीव्रता के विस्फोट हुए, यह विस्फोट जम्मू एयर फोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में हुआ है। बिल्डिंग की छत पर छोटा सा नुकसान पहुंचा है, जबकि बाकी विस्फोट खुले इलाके में हुए हैं। बता दें कि जम्मू एयरपोर्ट की हवाई पट्टी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल वायुसेना के नियंत्रमण में है। इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल यात्रियों की उड़ान के लिए भी किया जाता है। फिलहाल विस्फोट की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है, इसके अलावा बॉम्ब स्क्वॉयट टीम भी मौके पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications