उत्तराखंड: तेल के बैरल ले जा रहे सेना के ट्रक में धमाका, धू धू कर जला
देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शनिवार सुबह सेना के एक वाहन में धमाके के बाद आग लग गई। सेना के ट्रक में तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। सड़क पर खड़ा ट्रक देर तक जलता रहा, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आगपर काबू पाया। सेना का ट्रक तेल के बैरल लेकर धारचूला जा रहा था।

सेना के वाहन में धमाके और आग के बाद हघटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, वहीं सड़क पर भी लंबा जाम लग गया। यात्रियों को यहां घंटो इंतजार करना पड़ा। घटना स्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू कर यातायात शुरू कराया। सेना के अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications