Exit Polls: दिल्ली में भाजपा को 35 से 40 सीटें

हम एक-एक कर सभी एक्जिट पोल्स के परिणाम आपके सामने रखेंगे। साथ ही जैसे-जैसे दिल्ली से जुड़े परिणाम आते जायेंगे, वैसे-वैसे हम इसी पेज पर अपडेट करते जायेंगे।
एक्जिट पोल से पहले हम बात करेंगे तीन महारथियों की, जो यहां सीएम पद के उम्मीद वार हैं। उनमें शीला दीक्षित कांग्रेस की हैं, जो दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वहीं डा हर्षवर्धन भारतीय जनता पार्टी के सीएम प्रत्याशी हैं, जो एक बार भी चुनाव नहीं हारे। जबकि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल का यह पहला चुनाव है। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं।
टाइम्स नाऊ-सीवोटर: भाजपा 31, कांग्रेस 24, आप 11, अन्य 4
ओआरजी-इंडिया टुडे: भाजपा 41, कांग्रेस 20, आप 6, अन्य 3
एबीपी नील्सन: भाजपा 37 कांग्रेस 16, आप 15, अन्य 2
एनडीटीवी: भाजपा 34, कांग्रेस 20 और आप 13
इंडिया टीवी सी वोटर: भाजपा 29 कांग्रेस 21, आप 16
टुडे चाणक्य: भाजपा 29, कांग्रेस 10, आप 31, अन्य 0.












Click it and Unblock the Notifications