Exit Poll: गुजरात-हिमाचल में BJP या कांग्रेस? ये रहे सारे रुझान

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब सभी की निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इसका पता 18 दिसंबर को चलेगा। चुनाव नतीजों से पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जनता का रुख क्या रहा, इसको लेकर एग्जिट पोल में सामने आए हैं। एग्जिट पोल के जरिए अनुमान लगेगा कि आखिर गुजरात हिमाचल में किसकी सरकार बनेगी। आखिर वोटर्स की नजर में कौन सी पार्टी कितनी मजबूत रही। गुजरात और हिमाचल के नतीजों का असर काफी हद तक 2019 के आम चुनाव पर भी पड़ने का अनुमान विशेषज्ञ लगा रहे हैं। राज्‍य में भाजपा की जीत पीएम मोदी और ताकत मुहैया कराएगी।

Exit Poll LIVE: गुजरात-हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, नतीजे कुछ देर में...

गुजरात विधानसभा चुनाव

- न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के गुजरात चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें जाती दिख रही हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में 135 सीटों का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 47 सीटें जाती दिख रही हैं।

- Axis My India @IndiaToday poll के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 से 113 और कांग्रेस को 68 से 82 सीटें मिलने की उम्मीद है। गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटें हैं।

- Times Now-VMR Exit Poll पर गौर करें तो गुजरात में बीजेपी के खाते में 113 सीटें जाती दिख रही हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में 66 सीटों का अनुमान जताया गया है। वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें जा रही हैं। कुल मिलाकर गुजरात में कांग्रेस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ सकता है।

- Republic- सी-वोटर के गुजरात को लेकर किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी को 108 सीटें जाती दिख रही हैं, कांग्रेस के खाते में 74 सीटें जा रही हैं।

- TOI Online-CVoter के गुजरात को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी को 108 सीटों का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस के खाते में 74 सीटें जाती दिख रही हैं।

- न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 129 से 133 सीटें जाने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 47 से 51 सीटें जाती दिख रही हैं, वहीं अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

- News 18- सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 108 सीटें जा रही हैं। कांग्रेस के खाते में 74 सीटें आने की संभावना जताई जा रही है।

- इंडिया टीवी-VMR के एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सरकार बना रही है। बीजेपी के खाते में 109 सीटें जाती दिख रही हैं, कांग्रेस को 70 सीटों का अनुमान है। गुजरात में अन्य को 3 सीटें आई हैं।

- CNX-NewsX के गुजरात को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी को 115 सीटों का अनुमान, कांग्रेस के खाते में 65 सीटें जाने की संभावना है। अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं।

- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत नजर आ रही है। बीजेपी के खाते में 117 सीटें जाने की उम्मीद जताई गई है। कांग्रेस के खाते में 64 सीटें जाती नजर आ रही हैं। अन्य के खाते में 1 सीट जा रही है।

- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों के आंकड़े सामने आए हैं। इसमें बीजेपी के खाते में 34 सीटें आने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस गठबंधन के खाते में 19 सीटें आई हैं। वहीं अन्य के खाते में एक सीट आई है।

- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में दक्षिण गुजरात की 35 सीटों के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को बढ़त है। यहां कि 35 सीटों में से 24 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 11 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के उत्तरी गुजरात की 53 सीटों के एग्जिट पोल में भाजपा को 35 सीटें और कांग्रेस को 18 सीटें मिलती दिख रही हैं। उत्तर गुजरात की 53 सीटों पर बीजेपी को 49%,कांग्रेस को 42% वोट शेयर मिल रहे हैं। इन्हें सीटों में बदलें तो भाजपा-35 और कांग्रेस 18 सीटें पाती दिख रहीं हैं।

- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में मध्य गुजरात में भाजपा को 40 सीटों में से 24 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस के खाते में 16 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

- न्यूज 24-टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 55 सीटें जाने का अनुमान जताया है, वहीं कांग्रेस को 13 सीटों का अनुमान जताया गया है।

- Axis My India @IndiaToday poll के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 47 से 55 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस को 13 से 20 सीटें और अन्‍य के खाते में 0 से 2 सीटें जाने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांगड़ा में बीजेपी को 21 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को यहां महज 4 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के हिमाचल प्रदेश को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में 38 सीटें जा रही हैं। कांग्रेस को 29 सीटों का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 1 सीट जा रही है।

- न्यूज नेशन के हिमाचल प्रदेश को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी को 43 से 47 सीटों की संभावना है, कांग्रेस के खाते में 19 से 23 सीटें और अन्य के खाते में 1 से 3 सीट का अनुमान जताया गया है।

- TOI Online-CVoter के एग्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के खाते में 41 सीट जाने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को 25 सीटें जाती दिख रही हैं।

- CNX-NewsX के हिमाचल प्रदेश को लेकर किए गए एग्जिट पोल में 46 सीटों का अनुमान जताया है, वहीं कांग्रेस को 21, अन्य के खाते में 1 सीट जाती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+