Exit Polls 2023: कितने सटीक थे पिछली बार के एग्जिट पोल, देखें साल 2018 की सभी सर्वे रिपोर्ट
2018 Assembly Election Exit Polls: अब से थोड़ी देर में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल 2023 आना शुरू हो जाएंगे। करीब 11 एजेंसियों के साथ मिलकर न्यूज चैनल्स अपने एग्जिट पोल के सर्वे जारी करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले आपको 2018 में हुए विधानसभा चुनावोंं के एग्जिट पोल पर नजर डालनी चाहिए।
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे है, जो मतदान के दिन किया जाता है। तमाम सर्वे एजेंसियां वोटिंग के बाद वोटर्स से बातचीत के आधार पर अपना निष्कर्ष निकलाती हैं और उसी आधार पर आने वाली नई सरकार का अंदाजा लगाया जाता है।

एग्जिट पोल सटीक हो इसकी कोई गारंटी नहीं ली जा सकती, हालांकि कुछ मौके पर इसके परिणाम सही भी निकलते हैं। ऐसे में साल 2018 में एग्जिट पोल क्या थे, जानिए।
मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के नतीजे
2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 109 और बसपा ने 2 सीटें जीतीं थीं। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, चाहे उसका वोट शेयर बीजेपी से कम था। दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी करने वाली एग्जिट पोल एजेंसियां सही निकलीं।
सीएनएक्स-टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 126 और कांग्रेस को 89 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। न्यूज24-पेस मीडिया ने बीजेपी को 103 और कांग्रेस को 115 सीटें दी थी। सीएसडीएस-एबीपी न्यूज ने बीजेपी को 94 सीटें और कांग्रेस को 126 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।
एक्सिस माई इंडिया और इंडिया टुडे ने कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी करते हुए बीजेपी को 111 सीटें और कांग्रेस को 113 सीटें दी। इंडिया न्यूज-नेटा ने बीजेपी को 106 और कांग्रेस को 112 सीटें दी थी. हालाँकि, कुल मिलाकर आम सहमति यह थी कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।
छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के नतीजे
2018 में चुनावी पंडितों ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी। सीएसडीएस-एबीपी न्यूज ने बीजेपी को 52 और कांग्रेस को 35 सीटें दी थी। सी वोटर-रिपब्लिक टीवी ने 45 सीटों के साथ कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की और भाजपा को 39 सीटें दी थी। न्यूज 24-पेस मीडिया ने बीजेपी को 39 और कांग्रेस को 48 सीटें दी।
ऐसे ही एक्सिस माई इंडिया- इंडिया टुडे ने कांग्रेस को 60 और बीजेपी को 26 सीटें दी। न्यूज एक्स-नेटा ने कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी करते हुए भाजपा को 42 सीटें और कांग्रेस को 41 सीटें दी। टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को 36 सीटें और कांग्रेस को 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी. आम सहमति यह थी कि कांग्रेस भाजपा को पछाड़ देगी। नतीजों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थी और भाजपा केवल 15 सीटों पर सिमट गई।
राजस्थान एग्जिट पोल के नतीजे
2018 में एग्जिट पोल ने कांग्रेस की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की थी। सी-वोटर - रिपब्लिक टीवी ने भाजपा को 60 सीटें और कांग्रेस को 137 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। सीएनएक्स - टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 85 और कांग्रेस को 105 सीटें दी थी। इंडिया टीवी ने बीजेपी को 80-90 सीटें और कांग्रेस को 100-110 सीटें दीं थी।
सीएसडीएस-एबीपी ने बीजेपी को 83 और कांग्रेस को 101 सीटें दीं थी। एक्सिस माई इंडिया - इंडिया टुडे ने बीजेपी को 55-72 सीटें और कांग्रेस को 119-141 सीटें दी थी। रिपब्लिक-जन की बात ने बीजेपी को 93 और कांग्रेस को 91 सीटें दी थी। नतीजों में कांग्रेस ने 100 सीटों के साथ जीत हासिल की। बीजेपी ने 73 सीटें जीती थी।
मिजोरम एग्जिट पोल के नतीजे
मिजोरम में एग्जिट पोल में एमएनएफ और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की गई है। सीवोटर - रिपब्लिक टीवी ने कहा कि कांग्रेस 16-20 सीटों के साथ चुनाव जीतेगी, जबकि एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। सीएनएक्स-टाइम्स ने कहा कि भाजपा की 16 सीटों के मुकाबले कांग्रेस 18 सीटें जीत रही है। आखिरकार, एमएनएफ ने 26 सीटें, कांग्रेस ने 5 और जेडपीएम ने 8 सीटें जीती।












Click it and Unblock the Notifications