क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Exit Polls 2018: क्या कहते हैं एग्जिट पोल, पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राजस्थान और तेलंगाना में शुक्रवार को हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में पहले ही वोट डाले जा चुके हैं। नतीजे 11 दिसंबर को सामने होंगे। मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम आए अलग-अलग एजेंसियों से एग्जिट पोल नतीजों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। तेलंगाना में जहां ज्यादातर सर्वे टीआरएस को आगे बता रहे हैं, वही राजस्थान में कांग्रेस की जीत होती दिख रही है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। जबकि मिजोरम में एमएनएफ और कांग्रेस में नजदीकी मुकाबला है। सभी एजेंसियों और न्यूज चैनल के एग्जिट पोल हम आपको बता रहे हैं। जानिए, एग्जिट पोल में पांचों राज्यों में किस-किस पार्टी की सरकारें बन रही हैं।

Exit polls 2018: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
8:20 PM, 7 Dec

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से आ रही है। यहां भाजपा को 122 से 130 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को 86 से 92 सीटें, बसपा को 04 से 08 और अन्य को 8 से 10 सीटें मिल रही हैं।
8:19 PM, 7 Dec

इंडिया टीवी के पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 32 से 38 सीटें, भाजपा को 42 से 50 सीटें, बसपा गठबंधन को 6 से 8 और अन्य को 1 से 3 सीटें मिल रही हैं।
8:19 PM, 7 Dec

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को 100 से 110 सीटें, भाजपा को 80से 90 सीटें, बसपा को 1 से 3 और अन्य को 6 से 8 सीटें मिल रही हैं।
8:09 PM, 7 Dec

लोकनीति-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस आगे है। पिछला चुनाव हारी कांग्रेस ने तगड़ी वापसी की है। सूबे की 200 सीटों में से कांग्रेस को 101, भाजपा को 83 और अन्य को 15 सीटें मिलने की बात सर्वे में कही गई है।
7:52 PM, 7 Dec

न्यूज 24-पेस मीडिया के सर्वे में राजस्थान में काग्रेंस की सरकार आ रही है। यहां 200 सीटों पर हुए चुनावों में से कांग्रेस 110 से 120 सीटें जीत रही है और आसानी से बहुमत के 101 के आंकड़े को पार कर रही है। भाजपा को 70 से 80 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 5 से 15 तक सीटें मिल रही हैं।
7:42 PM, 7 Dec

टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त की बात कही है। 230 सीटों में से कांग्रेस को 125 और भाजपा को 103 सीटें मिल रही हैं। इसमें 12 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं।
7:41 PM, 7 Dec

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बन रही है। कांग्रेस को यहां 50 सीटें और भाजपा को 36 सीटें मिल रही हैं। इनमें आठ सीटें कम या ज्यादा होने की बात सर्वे में कही गई है।
7:29 PM, 7 Dec

लोकनीति-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को भारी बहुमत मिल रहा है। राज्य की 90 में से भाजपा 52 सीटें जीत रही है। कांग्रेस को 35 और अन्य को तीन सीटों पर कामयाबी मिल रही है।
7:22 PM, 7 Dec

जन की बात के पोल में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। यहां भाजपा को 83 से 103, कांग्रेस को 81 से 101 और अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं।
7:22 PM, 7 Dec

सी वोटर के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 129 से 145 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को 52 से 68 और अन्य को 11 सीटें मिल सकती हैं।
7:14 PM, 7 Dec

जन का बात के एग्जिट पोल में टीआरएस को 50 से 65, कांग्रेस गठबंधन को 38 से 52, एआईएमआईएम को पांच से सात सीटें, भाजपा को चार से सात और अन्य को तीन से सात सीटें मिल रही हैं।
7:13 PM, 7 Dec

तेलंगाना में सी वोटर के पोल में टीआरएस को 48 से 60 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 47 से 59 सीटें मिल रही हैं।
7:02 PM, 7 Dec

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में तेलंगाना में टीआरएस को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। टीआरएस को 119 में 79-91 से सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 21-33 सीटें, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 4-7 सीटें और भाजपा को 1-3 सीट मिल रही हैं।
6:46 PM, 7 Dec

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को भारी बहुमत मिल रहा है। यहां कांग्रेस को 90 में से 55 से 65 सीटें, भाजपा- 21 से 31 और अन्‍य- 04 से 08 सीटें जीत रहे हैं।
6:43 PM, 7 Dec

न्‍यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल में राजस्‍थान की 200 सीटों में से बीजेपी- 70 से 80, कांग्रेस- 110 से 120 और अन्‍य- 05 से 15 सीटें जीत रहे हैं।
6:33 PM, 7 Dec

रिपब्लिक और सी-वोटर्स के सर्वे में मिजोरम में कांग्रेस की सरकार जा सकती है। यहां की 40 सीटों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 16 से 20 सीटें मिल रही हैं। काग्रेंस को 14-18 सीटें और अन्य को 3-10 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को यहां कोई सीट नहीं मिल रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।
6:25 PM, 7 Dec

इंडिया टीवी-सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल में मध्‍य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 122 से 130 सीटों के साथ बहुमत पा रही है। कांग्रेस को 86 से 92, बीएसपी को 04 से 08 और अन्‍य को 08 से 10 सीटें मिल रही हैं।
6:22 PM, 7 Dec

न्‍यूज नेशन के एग्जिट पोल में मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला नजदीकी है। यहां 230 सीटों में से बीजेपी को 108 से 112 सीटें और कांग्रेस को 105 से 109 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 11 से 15 सीटें मिल रही हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो कांग्रेस-39 प्रतिशत वोट, बीजेपी-40 प्रतिशत वोट और अन्‍य को 14 प्रतिश वोट मिल रहे हैं।
6:21 PM, 7 Dec

न्‍यूज नेशन के एग्जिट पोल में मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला नजदीकी है। यहां 230 सीटों में से बीजेपी को 108 से 112 सीटें और कांग्रेस को 105 से 109 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 11 से 15 सीटें मिल रही हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो कांग्रेस-39 प्रतिशत वोट, बीजेपी-40 प्रतिशत वोट और अन्‍य को 14 प्रतिश वोट मिल रहे हैँ।
6:06 PM, 7 Dec

लोकनीति-सीएसडीएस के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 126 सीटें और भाजपा को 94 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं।
6:00 PM, 7 Dec

टाइम्स नाऊ- सीएनएक्स के एग्जिट पोल में तेंलगाना में टीआरएस की सरकार वापस आ रही है। राज्य की 119 सीटों में से टीआरएस को 66, कांग्रेस को 37, भाजपा को सात और अन्य को नौ सीटें मिल रही हैं।
5:52 PM, 7 Dec

न्‍यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल में छत्‍तीसगढ़ की 90 सीटों में से बीजेपी को 36 से 42 सीटें, कांग्रेस को 45 से 51 और अन्‍य को 4 से 8 सीटें मिलने की बात कही गई है।
5:46 PM, 7 Dec

टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल में राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। राजस्थान में कांग्रेस को 105, बीजेपी को 85, बीएसपी को 2 और अन्य को 7 सीटें मिल रही हैं।
5:43 PM, 7 Dec

टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल में छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी 46 सीटें जीत रही है। कांग्रेस को 35, बीएसपी को 7 और अन्‍य को 2 सीटें मिल रही हैं।
5:42 PM, 7 Dec

मध्य प्रदेश में टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स एग्जिट पोल में बीजेपी को 126, कांग्रेस को 89 बीएसपी को 6 और अन्‍य को 9 सीटें मिल रही हैं।
5:37 PM, 7 Dec

इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा 102-120 तो कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिल रही हैं। बसपा को 1-3 और अन्य को 3-8 सीटें मिल रही हैं।
5:34 PM, 7 Dec

इंडिया टुडे ने एक्सेस माय इंडिया के साथ, एबीपी चैनल ने सीएसडीएस के साथ, इंडिया टीवी ने सीएनएक्‍स और न्‍यूज 24 ने पेस मीडियाके साथ एग्जिट पोल किया है।
5:34 PM, 7 Dec

इंडिया टुडे ने एक्सेस माय इंडिया के साथ, एबीपी चैनल ने सीएसडीएस के साथ, इंडिया टीवी ने सीएनएक्‍स और न्‍यूज 24 ने पेस मीडियाके साथ एग्जिट पोल किया है।
5:30 PM, 7 Dec

इंडिया-टुडे एक्सेस माय इंडिया ने एग्जिट पोल के लिए मध्य प्रदेश में 71 हजार लोगों से बात की है।
4:27 PM, 7 Dec

राजस्थान और तेलंगाना में मतदान चल रहा है। मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आएंगे। साढ़े पांच बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू होंगे।
READ MORE

Comments
English summary
Exit polls 2018 live updates of rajasthan madhya pradesh chhattisgarh mizoram telangana assembly elections
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X