Live
Exit Poll Results : गुजरात में बीजेपी को बहुमत, हिमाचल में कांग्रेस से कड़ी टक्कर
गुजरात विधानसभा की 182 और हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए चुनाव खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम चुनाव परिणाम की घोषणा 8 दिसंबर को होगी।

LIVE Exit Poll Results (एग्जिट पोल के नतीजे) 2022 Gujarat, Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav: गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज शाम को खत्म होने के बाद 8 तारीख को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। 8 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम भी जारी होगा। लेकिन, अंतिम चुनाव नतीजों से पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए। एग्जिट पोल के नतीजों से इस बात के संकेत मिले हैं कि गुजरात में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होती नजर आ रही है। उधर, दिल्ली के एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी के जीतने की उम्मीद जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications