महिला के पास रखे थे 54 लाख के पुराने नोट, सदमे में कर ली आत्महत्या
घटना तेलंगाना के महबूबाबाद की है। बताया जा रहा है कि महिला ने जमीन बेचकर यह पैसा बेटी की शादी के लिए जमा किया था।
हैदराबाद। मोदी सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोटों पर बैन लगाए जाने की वजह से सदमे में आई एक महिला ने आत्महत्या कर ली। तेलंगाना की रहने वाली इस महिला के पास घर में 54 लाख रुपये थे।

घटना तेलंगाना के महबूबाबाद की है। बताया जा रहा है कि महिला ने 12 एकड़ जमीन बेचकर यह पैसा बेटी की शादी के लिए जमा किया था। लेकिन सरकार की ओर से मंगलवार को नोटों पर बैन लगाए जाने के आदेश के बाद लोगों ने उसे बताया कि अब पैसे किसी काम के नहीं हैं।
कम जानकारी और तमाम भ्रांतियों की वजह से लोगों के बीच नोटों को बदले जाने की संबंधी बात नहीं पहुंच रही है। इस मामले में भी यही हुआ। महिला को जब लगा कि अब वह पैसों का कहीं भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगी तो उसे गहरा सदमा लगा और आत्महत्या कर ली।
इसके पहले यूपी में भी एक महिला की सदमे से मौत की खबर सामने आ चुकी है। महिला को भी लोगों ने बताया था कि अब 500 और 1000 के नोट नहीं चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications