EXCLUSIVE : 'डिजिटल इंडिया' मोदी की नहीं राजीव गांधी की देन: दिग्विजय सिंह
नयी दिल्ली। (हिमांशु तिवारी आत्मीय) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें देशभर में याद किया गया। इस अवसर पर उनके स्मारक पर कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके स्मारकों पर उन्हें श्रेद्धांजलि दी। इस संदर्भ में वन इंडिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से बातचीत की। बातचीत के दौरान दिग्विजय ने राजीव गांधी को याद करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। Death Anniversary: मौत पर राजीव की वो भविष्यवाणी सच साबित हुई

राजीव गांधी की देन है ''मॉडर्न इंडिया''- दिग्विजय सिंह
कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजाद, शिक्षित और मॉडर्न भारत बनाने में राजीव गांधी का योगदान रहा है, आज जो भाजपा और नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया का श्रेय ले रहे हैं और जिस डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है और देश ने विश्व में अपना नाम स्थापित किया है। वो पूरी तरह से राजीव गांधी की देन है।
बीजेपी और संघ करते थे विरोध
वन इंडिया के साथ बातचीत के दौरान दिग्विजय ने ये भी कहा कि जिस समय राजीव जी सुपर कंप्यूटर ला रहे थे, उस समय भाजपा और संघ के लोग उनका विरोध करते थे, कहते थे कि ये हमारी नौकरियां छीन रहे हैं। ये इनकी पहले विचारधारा थी।
''मुसलमानों को बांटकर करना चाहते हैं राजनीति''
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास न तो विजन है, न सोच है, न समझ है। केवल ये मुसलमानों को बांटकर राजनीति करना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications