छत्तीसगढ़: एनकाउंटर कर लौट रहे जवानों पर सुकमा में हमला, 2 जवान शहीद
सुकमा। छत्तीसगढ़ स्थित सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 1 की स्थिति गंभीर है। घटना सुकमा के एलमागुडेम की बताई जा रही है जहां एनकाउंटर कर लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया।

इस दौरान हुई फायरिंग में 3 जवान घायल हुए जिसमें से 2 मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं 3 अन्य जवान फायरिंग के दौरान घायल हुए हैं।
इससे पहले सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर हुआ था और ये जवान वहीं से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई में इनकाउंटर 5 जवान घायल हुए हैं जिनमें से 3 की स्थिति गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications