भाजपा नेता जयसिंगराव गायकवाड पाटील ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले-पार्टी के नेतृत्व से खुश नहीं हूं
औरंगाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटील ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी नेता ने पार्टी से शीर्ष नेतृत्व से नाखुशी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि, पार्टी के अंदर लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने सुबह महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को अपना त्याग पत्र भेजा। गायकवाड़ पाटिल औरंगाबाद में रहते हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं पार्टी के लिए काम करने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही है, इसलिए मैंने यह कदम उठाया।

जयसिंगराव गायकवाड़ ने इस्तीफे के बाद कहा कि मैं 10 वर्षों से लगातार पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा से खुश नहीं था। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के लिए काम करने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही है, इसलिए मैंने यह कदम उठाया। चंद्रकांत पाटिल को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने कहा कि वह राज्य भाजपा इकाई और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने दावा किया, मैं अब संसद का सदस्य या विधानसभा का सदस्य नहीं बनना चाहता। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहता था और मैं एक दशक से ऐसी जिम्मेदारी मांग रहा हूं। लेकिन फिर भी, पार्टी ने मुझे मौका नहीं दिया। पार्टी उन लोगों को नहीं चाहती है जिन्होंने राज्य में पार्टी को खड़ा करने के लिए प्रयास किए हैं। वहीं, जब राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से संपर्क किया गया तो, उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने पहले केंद्र के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी मंत्री के रूप में कार्य किया है। वे बीजेपी सरकार में केंद्रीय शिक्षण राज्य मंत्री रहे। इससे पहले वे महाराष्ट्र सरकार में सहकार राज्यमंत्री रहे। उनके इस्तीफे पर अभी तक महाराष्ट्र बीजेपी के किसी शीर्ष नेता का कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications