पूर्व IPS संजीव भट्ट की पत्नी का आरोप, गिरफ्तारी के 12 दिनों बाद भी उनकी खबर नहीं
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट समेत सात लोगों को 1998 के मादक पदार्थ से जुडे़ एक मामले में 5 सितंबर को हिरासत में ले लिया गया था। संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के बाद से उनके परिवार के किसी भी सदस्य को उनसे नहीं मिलने दिया गया है। संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने फेसबुक और ट्विटर पर उनकी लिए न्याय की अपील की है। संजीव भट्ट की पत्नी ने आरोप लगाया है कि, 12 दिन बीत जाने के बाद भी उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है।

श्वेता ने कहा कि, संजीव की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। संजीव अकेले नहीं है। यह समय संजीव के लिए लड़ने का है। संजीव को घर वापस लाने में प्लीज मेरी मदद करें। श्वेता ने यह वीडियो रविवार को फेसबुक पर डाला था। इसके अलावा श्वेता ने संजीव भट्ट के ट्विटर अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसें उन्होंने संजीव के समर्थन की बात कही है।
बता दें कि, संजीव भट्ट को 1998 में पालनपुर में मादक पदार्थों की खेती के एक मामले में अरेस्ट किया गया है। 1998 में संजीव भट्ट बनासकांठा के डीसीपी थे। बताया जा रहा है कि संजीव भट्ट के अलावा छह अन्य लोगों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। गुजरात सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस संजीव भट्ट को बर्खास्त कर दिया गया है। भट्ट को अहमदाबाद में सरकारी गाड़ी और पुलिस कमांडो का इस्तेमाल करने की वजह से बर्खास्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications