एनसीपी में शामिल हुए पीसी चाको, शरद पवार ने खुद दिलाई सदस्यता
नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद पीसी चाको आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद उन्होंने खुद के एनसीपी में शामिल होने का ऐलान किया। दिल्ली में एनसीपी के दफ्तर में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मौजूदगी में उन्होंने एनसीपी की सदस्यता ली। इस दौरान शरद पवार ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
Recommended Video

केरल से आने वाले पीसी चाको ने केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ लेफ्ट के नेतृत्व वाले एलडीएफ को समर्थन का ऐलान किया है। चाको ने कहा कि वो एनसीपी केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) का हिस्सा है। मैं एनसीपी का हिस्सा होने के नाते एक बार फिर एलडीएफ से जुड़ गया हूं।
कांग्रेस से हाल ही में दिया था इस्तीफा
केरल की थिरुसूर लोकसभा सीट से सांसद रहे पीसी चाको कांग्रेस के सीनियर नेताओं में गिने जाते थे। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद पीसी चाको ने कहा था कि एक ईमानदार कार्यकर्ता का कांग्रेस में बने रहना मुश्किल हो गया है। केरल कांग्रेस पर भी उन्होंने कई आरोप लगाए थे और कहा था मौजूदा विधानसभा चुनाव में टिकटों का बंटवारा ठीक तरह से नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications