BSP का झटका, पूर्व विधायक आरके शर्मा ने थामा भाजपा का हाथ
मायावती को लगा तगड़ा झटका। पूर्व विधायक आरके शर्मा ने बसपा का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। टिकट नहीं मिलने से थे नाराज।
बरेली । विधानसभा चुनाव से पहले मायावती को एक और झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता आरके सिंह ने उनकी पार्टी से किनारा कर लिया।आंवला से बीएसपी के विधायक रहे आरके शर्मा ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली ।

लखनऊ पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई । आरके शर्मा ने वर्ष 2007 में भाजपा के प्रत्यासी धर्मपाल सिंह को हराकर आंवला विधानसभा की सीट बसपा के खाते में डाली थी।आरके शर्मा रियल स्टेट के पेशे में है वर्तमान में वह नोएडा , बरेली , आंवला क्षेत्र में सक्रीय है।

अंवला में इनकी गहरी पकड़ है। माना जा रहा है कि बसपा ने उन्हें आंवला से टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से वो नाराज चल रहे थे। इसी नारजागी को उनके पार्टी छोड़ने के पीछे की वजन मानी जा रही है।
आंवला से बीएसपी ने अपना अघोषित उम्मीदवार अगम मौर्या को बना रखा है । अभी हाल में अगम के समर्थन में बसपा महासचिव नसुमुद्दीन सिद्दीकी ने एक जनसभा की थी । वही राजनीती के जानकार यह कह रहे है आंवला क्षेत्र से धर्मपाल सिंह के चलते टिकट तो नहीं मिलेगा वही आंवला से सटी विधानसभा बिथरी से आर के शर्मा को टिकट मिल सकता है । बीएसपी के कॉर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप ने इस सम्बन्ध में बात करने की कोशिश की गई पर वह फ़ोन पर उपलब्ध नहीं हो सके ।
आर के शर्मा ने वनइंडिया से बातचीत में कहा कि बीएसपी में अब कुछ बचा नहीं है । बीएसपी के लोग काशीराम जी का मिशन भूलकर केवल धन उगाही में लग गए है । उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी सदस्य के रूप में भाजपा में शामिल हुए है उनका केवल एक मात्र लक्ष्य भाजपा को बरेली जिले की 9 विधानसभा सीट जिताना है ।












Click it and Unblock the Notifications