जुबैर खान ने सलमान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया धमकाने का आरोप

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर से हाल ही में बाहर आए जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Recommended Video

    Bigg Boss 11: Zubair Khan files FIR against Salman Khan | FilmiBeat

    मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर से हाल ही में बाहर आए जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने उन्हें उनके व्यवहार के लिए खरी-खोटी सुनाई थी। जुबैर को सलमान की ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने नींद की कई गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जुबैर को फौरन अस्पताल लाया गया। जनता के वोट ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया। बाहर आते ही जुबैर ने सबसे पहले सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    Zubair Khan

    शिकायत में जुबैर ने सलमान पर धमकाने और डराने का आरोप लगाया है। जुबैर ने शिकायत में लिखा है कि सलमान ने उन्हें कुत्ता कहा और कहा कि वो उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं करने देंगे। जुबैर के घर से बाहर निकलने पर सलमान उन्हें मारेंगे भी। जुबैर का ये गुस्सा सलमान की उस हरकत को लेकर है जो शनिवार के एपिसोड में देखा गया था। इस एपिसोड में सलमान ने जुबैर को जमकर लताड़ा था।

    जुबैर ने बिग बॉस के घर में अर्शी खान से काफी बदतमीजी से बात की थी और गाली-गलौज का भी इस्तेमाल किया था। सलमान को जुबैर की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने शनिवार को उन्हें जमकर डांटा। सलमान ने कहा कि अगर उन्होंने जुबैर को कुत्ता नहीं बना दिया तो उनका नाम सलमान नहीं। सलमान ने ये भी कहा था कि उनका दाऊद से कोई कनेक्शन नहीं है और वो केवल पब्लिसिटी और लोगों को डराने के लिए ऐसा कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जुबैर ने खुद को हसीना पार्कर का दामाद बताया था। हसीना पार्कर दाऊद इब्राहम की बहन थीं।

    जुबैर ने शिकायत मुंबई के एंटॉप हिल स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस स्टेशन ने शिकायत लोनावला थाने में फॉरवर्ड कर दी है क्योंकि बिग बॉस का सेट लोनावला में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+