Ex बिग बॉस कंटेस्टेंट नितिभा कौल ने शेयर की ऐसी फोटो कि लोगों ने कहा- थोड़ी-थोड़ी पिया करो
मुंबई। टीवी शो बिग बॉस सीजन 10 में एक कॉमनर बनकर एंट्री लेनी वाली और अपने स्टाइल से चर्चा बंटोरने वाली नितिभा कौल फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली नितिभा कौल इंस्टाग्राम पर फोटो डालने को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होने ऐसा ही किया है लेकिन ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गई हैं। हालांकि शेयर की गई फोटो में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं लेकिन फोटो में दिख रही शराब की बोतल ने उन्हें ट्रोल करा दिया है। उनकी फोटो पर इंस्टाग्राम यूजर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला

कम पिया करो नितिभा
एक इंस्टा यूजर ने कहा, 'कम पिया करो'। एक ने लिखा, 'इतना पीने की वजह से डार्क सर्कल हो गए हैं'।कुछ लोग जहां उन्हें इस फोटो पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं वहीं नितिभा के फैन्स फोटो में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इसके अलावा वो कई बार पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं।

गोवा में छुट्टियां मनाने के दौरान बिकिनी को लेकर भी हो चुकी हैं ट्रोल
यह पहला मौका नहीं है जब नितिभा को उनकी तस्वीरों की वजह से ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी वह गोवा में छुट्टियां मनाने के दौरान बिकिनी में शेयर की गई तस्वीरों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि बिग बॉस सीजन 10 के दौरान उनके ड्रेसिंग सेन्स की कई बार तारीफ की गई।

एमटीवी के एक शो में आ रही हैं नितिभा
नितिभा बहुत जल्द एमटीवी के शो डेट टू रिमेंबर में नजर आने वाली हैं। वह इस शो में एक मेंटोर के रूप में दिखाई देंगी। इस शो में उनके साथ बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और मॉडल दिव्या अग्रवाल नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications