PM मोदी के लिए मनीष तिवारी ने किया गंदे शब्दों का प्रयोग, उल्टी पड़ी लोगों से गाली

नई दिल्ली। आज पीएम नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन है, जहां पूरा देश इस खास दिन का जश्न मना रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से आज एक शर्मनाक हरकत की गई है और ये शर्मनाक हरकत की है पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने।

PM मोदी के लिए मनीष तिवारी ने किया गंदे शब्दों का प्रयोग

जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी राष्ट्रगान के दौरान चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि मोदी को अपनी गलती का एहसास तुरंत ही हो गया और उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपनी गलती सुधार ली।

PM मोदी के लिए मनीष तिवारी ने किया गंदे शब्दों का प्रयोग

मनीष तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते वक्त काफी गंदे शब्दों का प्रयोग किया। उनके ट्वीट में उसी अश्लील शब्द का प्रयोग किया गया है जिसका प्रयोग दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले किया था। उन्होंने मोदी के लिए लिखा इन्हें तो महात्मा गांधी भी देशभक्ति नहीं सीखा सकते हैं।

मनीष तिवारी की इस गंदी हरकत पर मोदी के चाहने वाले बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने मनीष तिवारी की ही भाषा में उन्हें जवाब दिया है। लोगों ने मनीष तिवारी के लिए भी काफी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है।

दीपक कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि,'' आप मोदी को देशभक्ति न सिखाइए चाचा? उन्हें महात्मा गांधी भी नहीं सिखा सकते. मोदी के डीएनए में..बस आप कितने नीचे गिर सकते हो देख लिया.''

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मनीष तिवारी के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया और जमकर उनको खरी-खरी सुनाई।

बीजेपी ने इस ट्वीट का आलोचना की है। बीजेपी के अनुसार कांग्रेस नेताओं के असली चेहरे अब सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+