सनी देओल की जीत ने मिटा दीं दिलों की दूरियां, बहन ईशा ने भाई को किया ऐसे WISH

नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से 'गदर' मचाकर लोगों को 'बेताब' करने वाले अभिनेता सनी देओल ने अपनी राजनीति पारी के डेब्यू में धमाल मचा दिया है, सनी ने शानदार ढंग से पंजाब के गुरदासपुर से जीत दर्ज की है, उन्होंने यहां पर मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 82,459 मतों से हराया। सनी देओल को 551177 और सुनील कुमार जाखड़ 474168 वोट मिले।

सनी ने गुरदासपुर के लोगों को कहा -Thank You

सनी ने गुरदासपुर के लोगों को कहा -Thank You

अपनी जीत के बाद देओल (59) ने कहा कि मुझे विश्वास था कि इस संसदीय क्षेत्र के लोग मुझसे काफी प्यार करते हैं और उन्होंने मेरी जीत सुनिश्चित की, मैं वादा करता हूं कि इस सीमावर्ती क्षेत्र के मतदाताओं के कल्याण के लिए काम करूंगा।

बहन ईशा ने भाई को किया ऐसे WISH

सनी पा जी की जीत के बाद इस वक्त उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है, लेकिन इन बधाईयों के बीच एक खास विश भी है, जो कि उन्हें दी है उनकी स्टेप सिस्टर ईशा देओल ने, धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने भाई को जीत के लिए मुबारकबाद दी है, ईशा ने ट्विटर पर लिखा- बधाई सनी देओल, मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।

रिश्तों में दूरी है ईशा और सनी के!

रिश्तों में दूरी है ईशा और सनी के!

आपको बता दें कि सनी और हेमा की फैमिली के बीच हमेशा एक दूरी रही है, सनी और बॉबी दोनों ही ईशा-अहाना के साथ नहीं दिखते हैं और ना ही इन लोगों ने कभी साथ में काम किया है, कहा जाता है कि दोनों परिवार एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं लेकिन ईशा के ट्वीट से तो ऐसा नहीं लगता है, हांलाकि सनी ने अभी इस ट्वीट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ईशा ने अपनी मम्मी हेमा को भी दी शुभकामनाएं

ईशा ने सनी के साथ अपनी मॉम हेमा को भी उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी है, आपको बता दें कि हेमा मालिनी दूसरी बार भाजपा के टिकट पर मथुरा से जीती हैं, ईशा ने चुनाव आयोग के प्रमाण पत्र के साथ हेमा मालिनी की तस्वीर शेयर करके लिखा- उन्होंने दोबारा जीत हासिल की है, बधाई और दूसरे राउंड के लिए मेरी शुभकामनाएं। भारतीय नागरिक होने के नाते आप शानदार काम कर रही हैं।

आप पर गर्व है भईया-बॉबी

सनी देओल की जीत के बाद उनके भाई बॉबी देओल ने उन्हें बधाई दी है। बॉबी ने इंस्टाग्राम पर सनी के साथ फोटो शेयर कर लिखा, आप पर गर्व है भईया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+