EPFO का बड़ा तोहफा, बढ़ गई PF पर इतनी ब्याज दर, जानिए अब क्या होगा बदलाव?

Provident Fund Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते के लिए ब्‍याज दर की घोषणा कर दी हैष।

ईपीएफओ ने शनिवार (10 फरवरी) को 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की तीन साल की ब्याज दर तय की है।

EPFO

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कर्मचारियों को पहले की तुलना में 0.10 फीसदी ज्यादा ब्‍याज मिलेगा। यानी अब आपके पीएफ अकाउंट पर 8.25% का ब्‍याज दर आएगा।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड यानी CBTके फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

सरकार के अनुमोदन के बाद, 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के छह करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। वित्त मंत्रालय के जरिए सरकार द्वारा अनुमोदन के बाद ही ईपीएफओ ब्याज दर आता है।

बता दें कि पिछले साल 28 मार्च 2023 को ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF खातों के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर का ऐलान किया था। वहीं ईपीएफओ ने वर्ष 2022-23 के लिए 8.10 फीसदी का ब्‍याज दिया था।

EPF interest rate year wise: ईपीएफ ब्याज दर पिछले कुछ सालों में कितना बढ़ा?

  • पिछले साल 28 मार्च 2023 को ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF खातों के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर का ऐलान किया था। वहीं ईपीएफओ ने वर्ष 2022-23 के लिए 8.10 फीसदी का ब्‍याज दिया था।
  • मार्च 2022 में, ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।
  • वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर सीबीटी द्वारा मार्च 2021 में तय की गई थी।
  • मार्च 2020 में ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज कर दिया था, जो 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+