रेलवे ने दिल्ली में स्टेशनों के लिए जारी किया एंट्री और एग्जिट प्लान, सफर करने से पहले जरूर पढ़ लें
नई दिल्ली। रेलवे 1 जून यानी सोमवार से 200 स्पेशल ट्रेनें शुरू कर रहा है। रेलवे ने रविवार को बताया कि सोमवार को इन 200 ट्रेनों में 1.45 लाख यात्री यात्रा करेंगे। इसके साथ ही रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेलवे ने कहा कि, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली जंक्शन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास योजना भारतीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा अधिसूचित की गई है।

यहां से मिलेगी एंट्री
रेलवे की ओर से रविवार को बताया कि, अगर आपकी ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से है तो आप स्टेशन पर भोगल साइड से एंट्री कर सकते हैं और भोगल साइड से ही एग्जिट कर सकेंगे। लेकिन एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग होंगे। अगर आपकी ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हैं तो आपकी एंट्री और एग्जिट दोनों की चांदनी चौक साइड से होगी। वहीं आप नई दिल्ली स्टेशन से अपनी ट्रेन पकड़ने वाले हैं तो आपकी एंट्री और एग्जिट दोनों साइड यानि अजमेरी गेट और पहाड़गंज दोनों तरफ से होगी।

घर से लाएं खाना-पानी
इसके साथ ही रेलवे ने अपने नोटिस में कहा है कि, यात्रा के दौरान यात्री अपना खाना और पानी घर से लाएं, स्टेशन पर उन्हें ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही रेलवे ने लोगों को हल्का सामान लेकर यात्रा करने की सलाह दी है। रेलवे ने अपने निर्देशों में कहा है कि, यात्रा के समय मिलने वाला बेड रोल और लेनिन भारतीय रेलवे की ओऱ से नहीं दिया जाएगा। लोग अपने साथ चादर आदि लेकर आएं।

90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा
इससे पहले रेलवे ने गाइड लाइन जारी कर कहा था कि, अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। ताकि, यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की जा सके। स्ट्रेशन के अंदर उन्हीं यात्रियों की इट्रीं होगी जिनकी टिकट कंफर्म है या फिर आरएसी है। ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों की चैकिंग की जाएगी, उन्हीं यात्रियों का ,सफर करने की अनुमति होगी जो स्वस्थ्य होंगे।












Click it and Unblock the Notifications