सरकार ने माना चीन और पाकिस्तान की तरफ से बढ़ रहा है खतरा, सीमा पर सर्विलांस बढ़ाया गया
केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि वह चीन और पाकिस्तान से लगे बॉर्डर्स पर सर्विलांस और मिलिट्री इनफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में लगी हुई है। सरकार का कहना है कि यह कदम चीन और पाकिस्तान की तरफ से बढ़ रहे खतरे की वजह से उठाया जा रहा है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि वह चीन और पाकिस्तान से लगे बॉर्डर्स पर सर्विलांस और मिलिट्री इनफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में लगी हुई है। सरकार का कहना है कि यह कदम चीन और पाकिस्तान की तरफ से बढ़ रहे खतरे की वजह से उठाया जा रहा है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में सोमवार को पूछे गए एक सवाल के बदले यह जानकारी दी है।

मिलिट्री मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम में तेजी
रक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार खतरे को ध्यान में रखते हुए सीमा से सटे इलाकों में मिलिट्री मार्डनाइजेशन प्रोग्राम का तेजी से रिव्यू कर रही है। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि चीन और पाक से सटे इलाकों में नए सर्विलांस सिस्टम को इंस्टॉल किया जा रहा है। इसके अलावा ड्रोन और एडवांस्ड इंटीग्रेटेड ऑब्सटेकल सिस्टम को भी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। इससे अलग रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने एक सवाल के जवाब में बताया कि लेडी ऑफिसर्स के लिए नेवर की लॉ एंड एजुकेशन ब्रांच में परमानेंट कमीशन के लिए नीति तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि नेवी ने नेवल कंस्ट्रक्टर्स ब्रांच और लॉ एंड एजुकेशन ब्रांच के लिए महिला ऑफिसर्स के लिए परमानेंट कमीशन की एक नीति तैयार कर ली है। वर्तमान नीति के बारे में उन्होंने बताया कि सेना में अभी महिला ऑफिसर्स को डायरेक्ट कॉम्बेट रोल में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन इंडियन नेवी में लेडी ऑफिसर्स को कॉम्बेट, कॉम्बेट सपोर्ट और दूसरे सपोर्ट रोल्स में शामिल किया गया है। बतौर पायलट और ऑब्जर्वर्स के तौर पर लेडी ऑफिसर्स को काम्बेट रोल दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications