एयरसेल-मैक्सिस डील: पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम से ईडी ने चौथी बार की पूछताछ
नई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉडिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम से शुक्रवार को चौथी बार पूछताछ की है। शुक्रवार को ईडी की टीम ने दिल्ली के जामनगर दफ्तर में पूर्व वित्तमंत्री से पूछताछ की। ये पूछताछ अभी भी जारी है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि, शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री पूछताछ के लिए ऑफिस पहुंचे थे। पी चिंदबरम के बयान मनी लॉडरिंग रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। इस मामले में कांग्रेस के सीनियर लीडर चिंदबरम से चौथी बार पूछाताछ की जा रही है। इससे पहले अगस्त को ईडी ने चिदंबरम से 6 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं इस मामले में चिंदबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से ईडी दो बार पूछताछ कर चुका है।
इस मामले में सीबीआई पी चिंदबरम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं ईडी जल्द इस मामले में अपनी अलग चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कार्ति के पिता पी. चिदंबरम 2006 में जब वित्त मंत्री थे, तो उन्होंने (कार्ति) एयरसेल-मैक्सिस डील में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से किस प्रकार मंजूरी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications