जम्मू-कश्मीर: सेना की नगरोटा यूनिट पर आतंकी हमले में सात जवान शहीद, तीन आतंकी भी ढेर
आतंकियों ने आर्मी यूनिट पर हमला किया और अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। नगरोटा जम्मू का बड़ा आर्मी कैंप है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों ने सेना की यूनिट पर मंगलवार सुबह हुए फिदायीन हमले में दो ऑर्मी ऑफिसर और पांच जवान शहीद हो गए हैं। सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस हमले में तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस बात की जानकारी सेना के पीआरओ मनीष मेहता ने दी है। उन्होंने बताया कि सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी रात होने के कारण अभी इसे रोका गया है, सुबह फिर से शुरु किया जाएगा।

एडीजी बीएसएफ ने बताया कि आतंक पुलिस ड्रेस पहनकर सेना कैंप में घुसे थे। आतंकियों ने मेस में ग्रेनेड फेंके और दो महिलाओं, दो बच्चों, 12 जवानों को बंधक बनाया लिया था। बाद में सभी 16 बंधकों को सकुशल छुड़ाया गया था। उन्होंने बताया कि आतंकियों के पास से तीन एके-47, 20 एके मैगजीन, 16 पिस्टल राउंड और 31 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इनके अलावा युद्ध में प्रयोग होने वाले कई सामान मिले हैं।

हमले में पांच जवान शहीद
हमले में मेजर कुनाल गोसावी, लांसनायक संभाजी यशवंत कदम और सिपाही तरसीम सिंह शहीद हुए हैं। जबकि सूबेदार प्रभात और हवलदार केशव गंभीर रूप से घायल थे जिनकी बात में अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकी ऑफिसर्स मेस में छुपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने लगातार आतंकियों को जवाब दिया।
आशंका जताई जा रही थी कि 2 या 3 आतंकी मेस में छुपे हैं। आतंकी हमले की वजह से प्रशासन ने नगरोटा के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

यूनिट में घुसने की कोशिश
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने आर्मी यूनिट पर हमला किया और अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। नगरोटा जम्मू का बड़ा आर्मी कैंप है। यूनिट गेट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया और अंदर घुसने की कोशिश की। हमले के बाद यूनिट पर हवाई सर्विलांस भी जारी रहा।। सेना के आलाअधिकारी वहां पहुंचे हैं।

सांबा में भी देररात फायरिंग
देररात सांबा में भी चमलियाल में सीमा के पास बीएसएफ ने संदिग्ध गतिविधियां होने पर पूरा इलाका खाली करा दिया। इसके बाद जब जवानों ने चेतावनी दी तो कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने कुल तीन आतंकियों को मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications