कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
पुलवामा। सोमवार देर रात से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलवामा के एक गांव में अतंकियों के छिपे होने की खबरें पुलिस को मिली और इसके बाद पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन की शुरू किया गया।
सुरक्षाबलों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली और फिर इस सर्च ऑपरेशन को राजपोरा इलाके में देर रात शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि यह तीनों स्थानीय आतंकी हैं।
आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई है। माना जा रहा है कि यह आतंकी स्थानीय लोग ही हैं और वह इस वर्ष 19 अगस्त को आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं।
सोमवार देर रात अंधेरा हो जाने की वजह से इस ऑपरेशन को रोक दिया गया था। मंगलवार तड़के इस ऑपरेशन को दोबारा शुरू किया गया है। फिलहाल किसी के भी घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications