जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना ने एनकाउंटर मे दो आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह एनकांटर शोपियां जिले के अवनीरा इलाके में चल रहा था। दरअसल सेना को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश करने लगे, इसी दौरान आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद दोनों ही ओर से फायरिंग होने लगी।

encounter

आतंकियों की हुई पहचान

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को खाली करा लिया है। खबर के अनुसार सोमवार शाम को कुछ आतंकियों के इलाके में छिपे होने की खबर मिली थी। आज सुबह जब सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों से बाहर निकलने के लिए कहा तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया था। इस दौरान सेना ने सयार अहम भट और शाकिर अहमद वागे को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही आतंकी अंसार गजावतुल हिंद के सदस्य थे, जिनकी कई मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी।

कोई जवान घायल नहीं

आईजीपी कश्मीर एसपी पानी ने बताया कि एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया गया है, शव को इनके परिजनों को सौंप दिया गया है। एनकाउंटर में कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है। मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। हमने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं।

अनंतनाग में एनकाउंटर

बता दें कि हाल ही में दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए थे। कोकरेनाग में हुए इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जिन दो आतंकियों को ढेर किया उसमें से एक आतंकी पाकिस्‍तानी था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ। 23 मई को भी पुलवामा में एक एनकाउंटर हुआ था। पुलवामा के त्राल में हुए इस एनकाउंटर में अल कायदा के संगठन अंसार गजवाल उल हिंद का सरगना और मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी जाकिर मूसा मारा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+