जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
सोपोर के तुज्जेर गांव में छुपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जिसके बाद उन्हें जवानों ने भी जवाब दिया।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने एक गांव में छुपकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी के के जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। दो आतंकियों को छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोपोर के तुज्जेर गांव में छुपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जिसके बाद उन्हें जवानों ने भी जवाब दिया। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इसके पहले बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि इस दौरान दो आतंकियों को भी मार गिराया गया। दोनों आतंकी रिहायशी इलाके में छिपे थे।












Click it and Unblock the Notifications