डोडा एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है, सेना ने इस मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकियों को मार गिराया , सेना ने एक आतंकी की पहचान कर ली है, ये शख्स ताहिर अहमद बट है,जबकि दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है, जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस के सटीक इनपुट के आधार पर बीती रात डोडा जिले में ऑपरेशन की शुरुआत की थी, इस एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है, जबकि एक जवान शहीद हुआ है।
Recommended Video
Jammu-Kashmir : Doda Encounter में जवान शहीद, एक आतंकवादी भी ढेर | वनइंडिया हिंदी

वहीं जहां एक तरफ जहां डोडा जिले में आतंकियों के साथ एनकाउंटर चल रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के डेगवार में लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। सेना पाकिस्तान की ओर सीजफायर उल्लंघन का जवाब दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications