Gita Mehta Dies: प्रख्यात लेखिका और CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता का निधन, PM मोदी भी हुए दुखी
Gita Mehta passes away: जानी-मानी प्रख्यात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और पत्रकार लेखिका गीता मेहता का निधन हो गया है। गीता मेहता ने शनिवार 17 सितंबर को दिल्ली आखिरी सांसें लीं। वह 80 साल की थीं।
गीता मेहता ओडिशा के प्रसिद्ध राजनेता और पू्र्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी और वर्तमान सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन थीं। गीता मेहता का विवाह प्रसिद्ध अमेरिकी प्रकाशक स्वर्गीय सन्नी मेहता से हुआ था।

गीता मेहता उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ महीनों से बीमार रह रही थीं, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गीता मेहता के निधन पर शोक जताया है।
पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पोस्ट पर 16 सितंबर की रात लिखा, 'मैं प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता जी के निधन से दुखी हूं। वह एक बहुमुखी व्यक्तित्व थीं, जो लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति अपनी बुद्धि और जुनून के लिए भी जानी जाती हैं। वे प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी भावुक थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं नवीन पटनायक जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ओम शांति।"
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी गीता मेहता के निधन पर शोक जताया है। गणेशी लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''सीएम नवीन पटनायक की बहन, निपुण अंग्रेजी लेखिका गीता मेहता के निधन के बारे में जानकर बहुच दुख हुआ। मेरी शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं हैं।''
जानिए गीता मेहता के बारे में...?
- बीजू पटनायक और ज्ञान पटनायक की बेटी गीता मेहता का जन्म सन 1943 में दिल्ली में हुआ था। गीता मेहता की शिक्षा भारत और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूके में हुई थी।
-गीता मेहता ने कर्मा कोला, स्नेक एंड लैडर्स, ए रिवर सूत्र, राज और द इटरनल गणेशा नाम की पांच किताबें लिखी थीं।
- गीता मेहता 2019 में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार को लेने से मना कर दिया था। गीता मेहता ने पद्म श्री पुरस्कार को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया था कि चुनाव के समय इसे गलत समझा जा सकता है।
-गीता मेहता अपने छोटे भाई नवीन पटनायक के बहुत करीब थीं। भुवनेश्वर की पिछली यात्रा के दौरान गीता मेहता ने पत्रकारों से कहा था कि ''ओडिशा के लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें नवीन पटनायक जैसा मुख्यमंत्री मिला है।''












Click it and Unblock the Notifications