ट्विटर से निकाले गए पराग अग्रवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट किए ऐसे मीम्स, पढ़कर छूट जाएगी हंसी

कई महीने के ड्रामे के बाद आखिरकार दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है। अधिग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने सबसे पहले पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पराग अग्रवाल को निकाल दिया। खबर है कि एलन मस्क ने कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। पराग अग्रवाल के निकाले जाने के बाद भारत में सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक बना रहे और तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। इंटरनेट पर ऐसे मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।

Recommended Video

      Twitter से बाहर निकालने के बाद Parag Agrawal को Elon Musk देंगे 346 करोड़ रुपए ! | वनइंडिया हिंदी
      parag agesawal twitter mems

      सरकारी नौकरी की तैयार कर लो, प्राइवेट का कोई फायदा नहीं

      सरकारी नौकरी की तैयार कर लो, प्राइवेट का कोई फायदा नहीं

      पराग अग्रवाल को ट्विटर की तरफ से मोटी रकम दी जा रही थी। ऐसे में जब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है तो यूजर्स मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलम तिवारी नाम के एक यूजर्स ने अमरीश पुरी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सरकार नौकरी की तैयारी कर लो, क्योंकि प्राइवेट नौकरी का कोई भरोसा नहीं है।

      मिठाई शॉप की तस्वीर शेयर करके यूजर्स ने लिए मजे

      मिठाई शॉप की तस्वीर शेयर करके यूजर्स ने लिए मजे

      आरवी नामक एक अन्य यूजर ने हाल ही में चीन के पूर्व नेता हू जिंताओ को पार्टी कांग्रेस से नाटकीय रूप से हटाने की एक क्लिप को साझा किया है। इस क्लिप में पराग अग्रवाल का चेहरा हू जिंताओ पर और एलोन मस्क का चेहरा मौजूदा नेता शी जिनपिंग पर लगाया गया था। वहीं, अंतरीज कासेरा नामक एक यूजर्स ने अग्रवाल स्वीट्स एंड स्नैक्स शॉप का फोटो शेयर कर मजा लिया। यूजर्स ने लिखा कि अग्रवाल ट्विटर के हेडक्वॉर्टर पर नए क्लेवर के साथ वापसी कर रहते हुए।

      गोविंदा की मूवी की क्लिप भी एक यूजर ने शेयर किया

      गोविंदा की मूवी की क्लिप भी एक यूजर ने शेयर किया

      एक यूजर्स ने गोविंदा की मूवी का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें गोविंद सभी कर्मचारियों को निकालकर कंपनी को बेचने की बात कहते हैं। इस क्लिप में कादर खान भी हैं। वहीं, एक यूजर ने हॉलीवुड फिल्म का एक मीम शेयर किया। इस मीम में अग्रवाल को मार्वल की "एवेंजर्स" फिल्म में पर्यवेक्षक थानोस के रूप में चित्रित किया गया है।

      पराग अग्रवाल के अलावा इन अधिकारियों को भी निकाला गया

      पराग अग्रवाल के अलावा इन अधिकारियों को भी निकाला गया

      पराग अग्रवाल के अलावा ट्विटर से विजया गड्डे, चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर नेड सेगल को भी निकाला गया है। सेगल ने 2017 में ट्विटर ज्वाइन किया था। इसके अलावा शॉन एडगेट को भी निकाला गया है। शॉन एडगेट 2012 से जनरल काउंसेल के पद पर कार्यरत थे। इसका दवा ब्लूमबर्ग क्विंट की एक रिपोर्ट में भी किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+