Elon Musk का यूजर्स को नया झटका! ट्विटर पर फॉलोअर्स होंगे कम, बंद होगा अकाउंट; यूं बचाएं
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर ट्विटर यूजर्स के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐलान किया है कि ट्विटर से निष्क्रिय खातों को बंद कर दिया जाएगा।

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर यूजर्स को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। सोमवार को उन्होंने ऐलान किया कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) से निष्क्रिय खातों को हटाया जाएगा। यानी कि जिन अकाउंट पर सालों से कोई गतिविधि नहीं हुई है, उन्हें हटाया जाएगा। उनके फॉलोअर्स में भारी संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी।
दरअसल ट्विटर पर ऐसे हजारों अकाउंट बने हैं, जिन पर सालों से कोई एक्टिविटी नहीं है। न ही कोई पोस्ट डाली जाती और न ही कोई सक्रियता नजर आती है। ऐसे में ट्विटर के सीईओ ने उन अकाउंटस को ही हटाने का फैसला कर लिया है।
ट्वीट कर मस्क ने किया ऐलान
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि जिन ट्विटर अकाउंट पर सालों से कोई गतिविधि नहीं हो रही है, उन्हें बंद किया जाएगा। जिसके चलते भारी संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी।
अकाउंट बंद होने से यूं बचाएं
अपने ट्विटर अकाउंट को स्थाई रूप से बंद होने से बचाने के लिए कम से कम महीने में एक बार लॉगइन करना होगा। पोस्ट भी करनी होगी। जिससे अकाउंट एक्टिव रहे, निष्क्रिय अकाउंट की श्रेणी में न आए।
आपको बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने लोगों के अकाउंट से फ्री ब्लू टिक वापस ले लिए थे। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के ऐलान के बाद कुछ यूजर्स ने ब्लू टिक के लिए सुनिश्चित भुगतान किया तो कुछ ने नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications