Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट में SBI का हलफनामा, पेन ड्राइव में चुनावी बॉन्ड स्कीम से जुड़ा कौन सा डाटा?
सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि बैंक एक दिन पहले चुनाव आयोग को चुनावी बांड का डेटा सौंप दिया है। बैंक के हलफनामे में बैंक ने 15 फरवरी 2024 तक खरीदे गए और भुनाए गए सभी चुनावी बांड का विवरण साझा किया है। एसबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक स्कींम के तहत 10 दिनों के भीतर कुल 3,346 चुनावी बांड खरीदे गए। जबकि आंकड़ों के मुताबिक, कुल 1,609 चुनावी बांड भुनाए गए।
चुनावी बांड को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर जारी आदेश के अनुपालन में भारतीय स्टेट बैंक ने स्कीम से जुड़े डाटा की जानकारी चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को दी है। अदालत में अपने हलफनामे के जरिए बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2019 से उसी साल 11 अप्रैल के बीच कुल 3,346 चुनावी बांड खरीदे गए। इस अवधि में आंकड़ों से पता चलता है कि कुल 1,609 बांड भुनाए गए।

वहीं सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ने एसबीआई ने कहा कि 12 अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी तक कुल 18,871 चुनावी बांड खरीदे गए थे, जबकि इस अवधि के दौरान 20,421 बांड भुनाए गए। हलफनामे में एसबीआई ने कोर्ट से ये भी कहा कि चुनावी बांड का डेटा दो पासवर्ड संरक्षित पीडीएफ फाइलों के साथ एक पेन ड्राइव में सौंपा गया था। पासवर्ड एक अलग लिफाफे में दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications